{"_id":"61b635d2b210f7353b139cbc","slug":"60-students-accuse-former-barcelona-youth-team-director-albert-benezes-of-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: बार्सिलोना की युवा टीम के पूर्व निदेशक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 60 से अधिक छात्रों ने की शिकायत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: बार्सिलोना की युवा टीम के पूर्व निदेशक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 60 से अधिक छात्रों ने की शिकायत
Sun, 12 Dec 2021 11:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:18 PM IST
सार
बार्सिलोना के अल्बर्ट बेनेजेस के खिलाफ 60 से अधिक पूर्व छात्रों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि बेनेजेस ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।
विज्ञापन
football
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बार्सिलोना क्लब की युवा टीम के पूर्व निदेशक अल्बर्ट बेनेजेस के खिलाफ 60 से अधिक पूर्व छात्रों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं जब वह बार्सिलोना के पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक थे। हालांकि बेनेजेस ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। बार्सिलोना के कोच जावी हर्नांडेज भी इन आरोपों से हैरान और स्तब्ध हैं। पूर्वोत्तर स्पेन के अधिकारियों ने कहा था कि वे जांच शुरू कर रहे हैं।
बेनेजेस (71 वर्ष) 1991 से 2011 के बीच बार्सिलोना की युवा ट्रेनिंग अकादमी के अहम सदस्य रहे और इस दौरान क्लब ने आंद्रेस इनिस्ता और जावी जैसे अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिए। जोआन लापोर्टा के अध्यक्ष बनने के बाद बेनेजेस पिछले साल बार्सिलोना लौटे थे, लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था। जावी ने कहा, ‘मेरे पास कोई सूचना नहीं है कि इस तरह की कोई चीज हुई लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा नहीं हुआ। वह मेरे कोच थे और मुझे कभी कोई संदेह नहीं रहा। मैं हैरान और स्तब्ध हूं, मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।’