फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   5 time world champions Brazil football team arrive in Russia for 2018 FIFA World Cup

पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम पहुंची रूस, छठी बार खिताब के लिए पेश करेंगे दावेदारी

Thu, 14 Jun 2018 02:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
5 time world champions Brazil football team arrive in Russia for 2018 FIFA World Cup
ब्राजील टीम - फोटो : indian express

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील की टीम 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप के लिए रूस पहुंच गई है। आत्मविश्वास से लबरेज ब्राजील की टीम छठी बार फुटबॉल विश्व कप जीतने की दावेदारी पेश करेंगे। टीम आज सुबह तड़के पहुंची है। स्टार फुटबॉलर नेमार और बाकी टीम विएना से स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग तीन बजे सोची पहुंचे जहां टूर्नामेंट के दौरान टीम का बेस होगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्व कप से पहले अपने अंतिम अभ्यास मैच में मेजबान ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अपनी विश्व कप की शानदार तैयारियों का नमूना पेश किया। ग्रैबियल जीसस, नेमार और फिलिप कोटिन्हों ने पांच बार की विश्व कप चैंपियन ब्राजील के लिए गोल दागे और वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में ऑस्ट्रिया को धूल चटाई। ब्राजील ने पहले हाफ में धैर्य के साथ खेला। मगर दूसरे हाफ में वह बेहद खतरनाक हो गई और एक के बाद एक शानदार गोल दागे। फरवरी में चोटिल होने के बाद नेमार ने मैच की शुरुआत की। इससे पहले नेमार ने पिछले सप्ताह क्रोएशिया के खिलाफ दूसरे हाफ में वापसी की थी और गोल जमाकर वापसी का जश्न मनाया था।
विज्ञापन


बता दें कि पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील इस बार भी बड़े दावेदारों में शामिल है। टीम का मनोबल इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि उसके स्टार नेमार ने चोट से उबरकर तीन माह बाद वापसी कर ली है। फरवरी में 26 वर्षीय स्ट्राइकर को पांव में चोट लग गई थी। उन्हें पांव की सर्जरी भी करानी पड़ी। आपरेशन के बाद पहली बार शुरुआती एकादश का हिस्सा थे। टीम की ओर से बाकी दो गोल गैब्रिएल जीजस और फिलिप कोटिन्हो ने दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 time world champions Brazil football team arrive in Russia for 2018 FIFA World Cup
ब्राजील

ऑस्ट्रिया की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। ब्राजील की टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को स्विट्जरलैंड के खिलाफ करेगी। टीम को ग्रुप ई के अन्य मैचों में कोस्टा रिका और सर्बिया से भी भिड़ना है।

यूं तो ब्राजील की फारवर्ड लाइन में फिलिप कूटिन्हो और ग्रेबिएल जीसस भी शामिल हैं लेकिन निश्चित रूप से नेमार पर ही उम्मीदों का ज्यादा भार होगा। पिछली बार नेमार चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गए थे इस बार चोट से उबरकर लौटे नेमार से ब्राजील को 16 साल बाद फिर खिताब जिताने को बेताब होंगे। पिछली बार अपनी मेजबानी में ब्राजील का सफर विश्व कप सेमीफाइनल में थम गया था। जर्मनी के खिलाफ उसे 1-7 से करारी हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed