फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   2018 FIFA World Cup FIFA Football Belgium vs Panama Live Blogs

लुकाकू के दम पर बेल्जियम ने पनामा को दबाया, 3-0 से किया फीफा विश्वकप 2018 का आगाज

Tue, 19 Jun 2018 02:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup FIFA Football Belgium vs Panama Live Blogs
Romelu Lukaku

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में सोमवार को ग्रुप जी के मुकाबले में बेल्जियम ने अपना पहला विश्वकप खेल रही पनामा को 3-0 से रौंदा। बेल्जियम की इस जीत में उनके स्टार खिलाड़ी रोमालू लुकाकू की अहम भूमिका रही। मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 2 जबरदस्त गोल दागे। 

विज्ञापन

 
वैसे तो पूरे मैच में बेल्जियम का दबदबा कायम रहा, बावजूद इसके पहला हॉफ गोलरहित रहा। मगर दूसरे हाफ में बेल्जियम ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए तीन गोल दागे और मुकाबला अपने नाम किया। मर्टेंस ने 47वें मिनट में पहला, लुकाकू ने 75वें और 69वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल किया। मजेदार बात यह रही कि पूरे मैच के दौरान कुल 7 बार येलो कार्ड निकाला गया।
विज्ञापन


अगली स्लाइड में देखिए मैच के रोमांचक VIDEOS और लाइव कमेंट्री से मुकाबले का सूरत-ए-हाल

2018 FIFA World Cup FIFA Football Belgium vs Panama Live Blogs

फाइनल व्हिसल: रोमेलू लुकाकू के 2 शानदार गोल की बदौलत बेल्जियम ने कमजोर आंकी जा रही पनामा को बुरी तरह रौंदा।
 



 

90 मिनट: मैच का अधिकारिक समय पूरा। इंजरी टाइम में 4 मिनट और जोड़े गए।  

89 मिनट:
बेल्जियम के केविन डी ब्रुइन को येलो कार्ड। यह मैच का 7वां येलो कार्ड था। 

स्कोर बेल्जियम 3- 0 पनामा

75 मिनट: बेल्जियम ने एक और शानदार गोल किया। मैनचेस्टर यूनाईटेड के लिए खेलने वाले लुकाकू ने पनामा के डिफेंस को भेदते हुए गोल किया। ईडन हेजार्ड ने गोल में अहम भूमिका निभाई, उन्हें केविन डी ब्रुइन से क्रास मिला था। बेल्जियम की पनामा पर 2-0 से बढ़त।

 


 

73 मिनट: पनामा की ओर से आखिरी बदलाव। ब्लास पेरेज की जगह लुईस तडेजा मैदान पर आए।

स्कोर बेल्जियम 2- 0 पनामा
 






69 मिनट: बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू ने शानदार गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। इससे शानदार हेडर शायद ही विश्वकप 2018 में अबतक देखा गया होगा।

63 मिनट: पनामा ने प्लेइंग इलेवन में 2 फेरबदल किए। एडगर बारसेनास की जगह गेब्रिएल टॉरेस अंदर आए तो लुइस रोड्रिगेज ने इस्माइल डिआज के लिए मैदान छोड़ा 

57मिनट: पनामा की टीम को एक और येलो कार्ड। अनिलल गोडाय ने पहली बार विश्वकप में भाग ले रही पनामा को 5वां येलो कार्ड दिलाया।

55 मिनट: पनामा के लिए सुनहरा मौका। मुरिलो को बेल्जियम बॉक्स में मिली जगह, लेकिन डिफेंडर्स से घिरकर मौका गंवाया।

 


51 मिनट: ...पनामा के लिए एक और येलो कार्ड। लगता है पनामा अपना संयम खो रही है। इस बार माइकल मुरिलो।

50 मिनट: पनामा के कूपर को येलो कार्ड, ईडन हेजार्ड के खिलाफ फाउल करने के लिए दी गई सजा।

स्कोर बेल्जियम 1- 0 पनामा

47 मिनट: ...और ये गोल।
हाफ टाइम शुरू होते ही बने पहले ही मूव में बेल्जियम के डिरेस मर्टेंस ने मिली एक वॉली को जाल के अंदर भेजने में कोई गलती नहीं की।





45 मिनट: बेल्जियम और पनामा के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा।



42 मिनट: पहली बार विश्वकप में भाग ले रही पनामा का पहला आक्रमण। 25 यार्ड से कूपर ने किक जमाकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन दिशा से पूरी तरह भटके। 

38 मिनट: बेल्जियम के हेजार्ड के पास गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन उनकी ताकतवर स्ट्राइक को जैम पेनेडो ने आसानी से रोका।

35 मिनट: पहले हाफ का ज्यादातर समय गुजर चुका है। मैच में बेल्जियम पूरी तरह हावी है, लेकिन पनामा की ओर से माइकल मुरिलो, एरिक डेविस जबरदस्त डिफेंड कर रहे हैं।

30 मिनट: पनामा की टीम अबतक कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन फैंस स्टेडियम में जमकर जश्न मना रहे हैं।

21 मिनट: रोमेलु लुकाकू, ईडन हेजार्ड लगातार आक्रमण कर रहे हैं, लेकिन उसे गोल में तब्दील करने में सफलता हाथ नहीं लग रही।

18 मिनट: पनामा के एरिक डेविस फीफा विश्वकप इतिहास में येलो कार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बने। डिरेस मर्टेंस को गिराने की वजह से उन्हें यह चेतावनी दी गई।

14 मिनट: मैच का पहला येलो कार्ड। बेल्जियम के थॉमस मनियर दुर्भाग्यशाली रहे।

10 मिनट: बेल्जियम ने अच्छी शुरुआत की और कुछ बेहतरीन मौके भी बनाए, लेकिन दोनों टीमों को फिलहाल एक भी सफलता हाथ नहीं लगी है।

8:30 मैच शुरू हो चुका है।


8:25 दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं। फीफा रैंकिंग में तीसरे पायदान की रैंकिंग वाली बेल्जियम इस मुकाबले की फेवरेट है, लेकिन फीफा विश्वकप में पहली बार भाग ले रही पनामा के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका।

8:05 पनामा की शुरुआती लाइनअप: जैम पेनेडो, माइकल मुरिलो, फिदेल एस्कोबार, रोमन टोरेस, गेब्रियल गोमेज, ब्लास पेरेज, एडगर बारसेनास, आर्मान्डो कूपर, एरिक डेविस, अनिलल गोडाय, जोस लुइस रोड्रिगेज

बेल्जियम की शुरुआती लाइनअप: थिबॉट कटरेआ, टोबी आल्डरवाइल्ड, जन वर्टोंगन, एक्सेल विस्टल, केविन डी ब्रुइन, रोमेलू, ईडन हेजार्ड, यानिक करास्को, डिरेस मर्टेंस, थॉमस मनियर, डेड्रिक बोयाटा
 




 

8:00 नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम पर आपका स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed