{"_id":"d3072524-28bb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"100-football-fans-arrested-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 फुटबाल प्रशंसकों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
100 फुटबाल प्रशंसकों को किया गया गिरफ्तार
पेरिस/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस में 100 फुटबॉल प्रशंसकों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांसीसी पुलिस ने यह कदम प्रशंसकों के बीच हुए एक झगड़े के बाद उठाया। इन सभी को ठीक डायनमो जागरेब और पेरिस सेंट जर्मेन फुटबाल क्लबों के बीच होने वाला मुकाबले के पहले गिरफ्तार किया गया। इस संबंध बात की जानकारी एक समाचार एजेंसी ने दी है, उसके मुताबिक पुलिस ने लगभग 100 क्रोएशियाई प्रशंसकों को एक होटल में हिरासत में रखा है।
विज्ञापन
इसके अलावा फ्रांसीसी पुलिस ने 7 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिन पर झगड़े में शामिल होने का आरोप है। झगड़े के दौरान एक क्रोएशियाई प्रशंसक के घायल होने की बात भी सामने आई है। अगर ये प्रशंसक दोषी पाए जाते है तो इन्हें जेल या जुर्माने की सजा हो सकती है।
विज्ञापन