फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football: Match-Fixing Attempt AFC Bans Player and Female Official

Football: मैच में हेरफेर की कोशिश, AFC ने महिला फुटबॉल अधिकारी समेत एक खिलाड़ी पर लगाया प्रतिबंध

Wed, 06 May 2026 08:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 06 May 2026 08:44 PM IST
सार

एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) ने मंगोलिया की एक महिला मैच अधिकारी और एक खिलाड़ी पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Football: Match-Fixing Attempt  AFC Bans Player and Female Official
फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock

विस्तार

एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) ने मंगोलिया की एक महिला मैच अधिकारी और एक खिलाड़ी पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्हें एएफसी विमेंस चैंपियंस लीग 2025/26 (प्रारंभिक चरण) के एक मैच के नतीजे में हेरफेर की कोशिश करते पाया गया। बैन लगाने का यह फैसला एएफसी की अनुशासन और नैतिकता समिति ने लिया, जिसकी घोषणा बुधवार को हुई। 
विज्ञापन

एएफसी ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज में बताया, 'विस्तृत जांच के बाद, एएफसी की अनुशासन और नैतिकता समिति ने मैच में हेरफेर की कोशिश के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगोलियाई फुटबॉल अधिकारी मुंखत्सेत्सेग बातखू और खिलाड़ी नामूना नारमंदख पर फुटबॉल से जुड़ी सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने पर क्रमशः 10 और 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।'

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों को 25 अगस्त, 2025 को स्टैलियन लगुना एफसी (पीएचआई) और खोवद वेस्टर्न एफसी (एमएनजी) के बीच खेले गए एएफसी विमेंस चैंपियंस लीग 2025/26 (प्रारंभिक चरण) के मुकाबले के नतीजे में हेरफेर करने की साजिश रचने का दोषी पाया गया। यह एएफसी के अनुशासन और नैतिकता संहिता के अनुच्छेद 66.1 का उल्लंघन था। ये प्रतिबंध एएफसी की किसी भी प्रकार के मैच में हेरफेर के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति और एशियन फुटबॉल की गरिमा की रक्षा करने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करते हैं।

ये प्रतिबंध इंटरनेशनल बेटिंग इंटीग्रिटी एसोसिएशन (आईबीआईए) के साथ हुए 4 साल के समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुरूप हैं। इस एमओयू पर 2024 में हस्ताक्षर किए गए थे, जो एशिया में इस खेल की रक्षा और सुरक्षा करने के एएफसी के संकल्प को दर्शाता है। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई फीफा के मैच-फिक्सिंग के खिलाफ रुख के भी अनुरूप है। खेल की इस विश्व शासी निकाय (फीफा) ने पिछले साल पहले 'फीफा इंटीग्रिटी समिट' का आयोजन करके अपने इस रुख को फिर से दोहराया था। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने पहले फीफा इंटीग्रिटी समिट में कहा है कि मैच में हेरफेर का खतरा अभी टला नहीं है और इससे तभी निपटा जा सकता है, जब फीफा और उसके सदस्य संघ मिलकर इसका मुकाबला करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed