{"_id":"62b74cfcb5f97e3bb34432da","slug":"football-india-lost-1-3-to-chile-in-under-17-women-s-football-team-india-also-lost-to-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: अंडर-17 महिला फुटबॉल में भारत को चिली से मिली 1-3 से हार, इटली से भी हारी थी टीम इंडिया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Football: अंडर-17 महिला फुटबॉल में भारत को चिली से मिली 1-3 से हार, इटली से भी हारी थी टीम इंडिया
Sat, 25 Jun 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एक्विलेया (इटली)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एक्विलेया (इटली)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:29 PM IST
सार
धीमी शुरुआत के बावजूद भारत को डिफेंडर नाकेता के प्रयास से बढ़त हासिल करने का मौका मिला, लेकिन उनकी फ्री-किक पर चिली ने गोल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
भारत बनाम चिली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम बेहतर प्रदर्शन के बावजूद यहां चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे मैच में चिली से 1-3 से हार गई। शुरुआती मैच में भारतीय टीम को इटली की टीम से 0-7 से हार मिली थी।
धीमी शुरुआत के बावजूद भारत को डिफेंडर नाकेता के प्रयास से बढ़त हासिल करने का मौका मिला, लेकिन उनकी फ्री-किक पर चिली ने गोल नहीं होने दिया। कैटरीन रामोस ने 11वें मिनट में चिली की तरफ से पहला गोल किया जबकि मैटी ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। चिली मध्यांतर तक 2-0 से आगे था।
भारत दूसरे हॉफ में वापसी के लिए बेताब दिखा और नेहा के पास पर काजोल गोल करने में सफल रही। चिली की अंबर रोलिनो ने हालांकि 67वें मिनट में अपनी टीम के लिए तीसरा गोल करके भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।