Football: इगोर स्टिमैक की बर्खास्तगी के बाद AIFF ने शुरू की नए हेड कोच की तलाश, मंगाए आवेदन
स्टिमैक और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास के बाद भारतीय फुटबॉल युग की नई शुरुआत होने जा रही है। पूर्व मुख्य कोच स्टिमैक की बर्खास्तगी से टीम में बदलाव की लहर शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टिमैक और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास के बाद भारतीय फुटबॉल युग की नई शुरुआत होने जा रही है। पूर्व मुख्य कोच स्टिमैक की बर्खास्तगी से टीम में बदलाव की लहर शुरू हो गई है।फीफा रैंकिंग में 121वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना है। फिलहाल विश्व कप का सपना उनकी पहुंच से दूर है।
एआईएफएफ की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि, "इस पद का प्राथमिक उद्देश्य फीफा विश्व कप/एएफसी एशियाई कप/एसएएफएफ चैम्पियनशिप और एएफसी अंडर-23 चैम्पियनशिप के लिए योग्यता के साथ विभिन्न मैचों और प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम और अंडर-23 पुरुष राष्ट्रीय टीम का चयन, निगरानी और तैयारी करना है और प्रमुख लक्ष्यों में एशियाई खेल 2026 में उल्लेखनीय तैयारी और प्रदर्शन करना है।"एआईएफएफ ने साफ किया है कि उन्हें इस पद के लिए ऐसे व्यक्ति की तलाश है जिसके पास 10-15 साल का कोचिंग का अनुभव है। इसके अलावा ऐसे खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी जिसके पास पहले से ही राष्ट्रीय टीम की कोचिंग का अनुभव है।
📢 We’re Hiring
— Indian Football Team (@IndianFootball) June 19, 2024
AIFF seeks an experienced Head Coach for the India Senior Men’s/U23 National Team.
For more details, visit:https://t.co/eIuZ5IvpDK#IndianFootball⚽️ #BlueTigers #WeAreHiring pic.twitter.com/znBdtQ8wdV
हाल ही में स्टिमैक ने एआईएफएफ को चेतावनी दी थी कि 10 दिन में उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वह फीफा ट्रिब्यूनल में उसके खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं समय से पहले इस तरह अपना अनुबंध खत्म किये जाने के कारण दस दिन के भीतर अपना बकाया भुगतान किये जाने के लिये कह रहा हूं। यह रकम वही होगी जो अनुबंध के कार्यकाल में मुझे मिलनी थी। ऐसा नहीं करने पर मैं फीफा की ट्रिब्यूनल में एआईएफएफ के खिलाफ मामला दर्ज करूंगा।"