फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Floyd Mayweather, Jr. vs. Manny Pacquiao in fight of century

हो जाइए तैयार 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के लिए, कमाई 2500 करोड़ की

Sat, 02 May 2015 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 May 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
Floyd Mayweather, Jr. vs. Manny Pacquiao in fight of century

भारत में आईपीएल की धूम के बीच अमेरिका के लॉस वेगास में एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। लंबी बातचीत के बाद तय किए गए इस मुकाबले को फाइट ऑफ सेंचुरी भी कहा जा रहा है।

विज्ञापन


यह बहुप्रतिक्षित मुकाबला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 8 बजे शुरू होगा जो उस समय अमेरिका में स्थानीय समयानुसार शनिवार को दोपहर के बाद का समय होगा। दुनियाभर में इस मुकाबले को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। यह मुकाबला अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर और फिलीपींस के पैकियाओ के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस मुकाबले में अरबों रुपए की कमाई होने की संभावना है। इस मुकाबले को लेकर लोगों में कितना उत्साह था इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 23 अप्रैल को एक करार के बाद टिकट बिक्री शुरू की गई। 15 सौ डॉलर (लगभग 95 हजार 550 रुपए) और 10 हजार डॉलर (लगभग 6 लाख 37 हजार रुपए) की कीमत वाली एक हजार टिकट लोगों की बिक्री के लिए जारी की गई जो चंद ही मिनटों में बिक ई। जिस रिंग में यह फाइट होगा उसमें 16,800 लोगों के बैठने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक अपना एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं मेवेदर

Floyd Mayweather, Jr. vs. Manny Pacquiao in fight of century

अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर का कहना है कि फिलिपींस के मैनी पैकियाओ के खिलाफ शनिवार को उनकी मेगाफाइट का वास्ता मुक्केबाजी और बिजनेस से जुड़ा है। यह सुपरफाइट कोई फरिश्ते या दानव की लड़ाई नहीं है। उनका आशय प्रतिद्वंद्वी पैकियाओ के ट्रेनर फ्रेडी रोच केग के बयान से था जिसमें उन्होंने फ्लायड के हिंसक व्यवहार के इतिहास को लेकर कही थी।

मेवेदर को 2012 को अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से मारपीट करने का आरोप लग चुका है। 38 साल के अमेरिकी मुक्केबाज का 47-0 का रिकॉर्ड है और वह दुनिया के सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले खिलाड़ी हैं।

अपनी तुलना मोहम्मद अली से करने वाले मेवेदर अक्सर विवादों में रहते हैं। ऐशो-आराम की जिंदगी जीना उन्हें पसंद हैं। मेवेदर का कहना है कि अथाह संपति होना अलग चीज है लेकिन जब वह रिंग में उतरते हैं उनका फोकस अलग होता है। उन्हें अपने कौशल पर भरोसा है और जीतेंगे तो वो ही।

अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज फाइव वेट डिवीजन में वर्ल्ड चैंपियन हैं। अब तक 10 विश्व खिताब जीत चुके हैं। वह रॉकी मैरिकैनो के 49-0 के रिकॉर्ड से 2 जीत दूर हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह नोटों के साथ सोते हैं। उनके बिस्‍तर पर लाखों डॉलर हमेशा पड़े होते हैं।

अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी से नफरत करते हैं फिलीपींस के पैकियाओ

Floyd Mayweather, Jr. vs. Manny Pacquiao in fight of century

दूसरी ओर, उनके प्रतिद्वंद्वी 36 साल के पैकियाओ 8 वर्ल्ड डिवीजन चैंपियन हैं। 10 विश्व खिताब जीत चुके हैं। सर्वाधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में 14वें पायदान पर हैं। मौजूदा डब्ल्यूबीओ वेल्टरवेट चैंपियन हैं। बहुआयामी व्यक्तित्व है।

वह फिलीपींस की प्रतिनिधि सभा में चुने जा चुके हैं। एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं और पहले गायक भी रहे हैं। पैकियाओ के ट्रेनर फ्रेडी रोच ने कहा कि पैकियाओ के साथ वह जब से जुड़े हैं तब से यह पहला उनका ऐसा प्रतिद्वंद्वी है जिसे वह पसंद नहीं करते।

उनका कहना है कि वह कई सालो से मेवेदर के मुकाबले देख रहे हैं। उन्हें पैकियाओ की जीत का पूरा भरोसा है क्योंकि उसके पास ज्यादा पॉवर, गति है और वह इस चुनौती के लिए शत-प्रतिशत तैयार हैं।

'फाइट ऑफ द सेंचुरी' में 2500 करोड़ की होगी कमाई!

Floyd Mayweather, Jr. vs. Manny Pacquiao in fight of century

'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के नाम से प्रचारित किए जा रहे इस मुकाबले की टिकटों और सीधे प्रसारण से करीब 2500 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है।

पैकमैन नाम से मशहूर पैकियाओ हावी होने के बाद एक राउंड में सौ पंच तक विपक्षी मुक्केबाज पर जड़ देते हैं। पैकियाओ अपने बाएं हाथ की ताकत का उपयोग कर शक्तिशाली पंच लगाते हैं। मुकाबले के दौरान उनका दाहिना हाथ और पैर आगे रहता है। फुटवर्क भी काफी आक्रामक है।

अपने 19 साल के करियर में मेवेदर ने 47 मुकाबलों में हिस्सा लिया और सभी में जीत दर्ज की। वहीं पैकियाओ ने 64 फाइट में हिस्सा लिया, जिसमें से 57 में जीत दर्ज की। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे, जबकि 5 में हार मिली। मेवेदर के कारों के बेड़े में फेरारी, पोर्श, राल्स रॉयस और बगटीस जैसे अत्यधिक महंगी कारें शामिल हैं। इनमें सबसे सस्ती कार डेढ़ करोड़ की पोर्श 911 टबोऱ् एस है। उनके पास करीब 300 करोड़ रुपये का निजी विमान भी है।

ऐसी भी चर्चा है कि न्यूयॉर्क में उन्होंने एक दिन में देखते ही देखते 6 मिलियन डॉलर (लगभग 3 अरब, 82 करोड़ 86 लाख रुपये) की शापिंग कर डाली थी। महंगी घड़ियों के अलावा उनके पास इतने स्पोर्ट्स शूज हैं कि शायद ही किसी शूज को दोबारा पहनते हो। अक्सर वह होटलों में वेटरों को महंगे शूज गिफ्ट कर देते हैं।

12 राउंड के इस मुकाबले के बाद क्या होगा
-6 करोड़ रुपये की बेल्ट मिलेगी मुकाबला जीतने वाले को।
-950 करोड़ रुपये मेवेदर को मिलेंगे इस फाइट से।
-इस फाइट के बाद 636 करोड़ रुपये के हकदार होंगे पैकियाओ।
-इस फाइट के बाद मेवेदर की संपत्ति 600 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed