फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Five-year-old Tejas of Uttarakhand created history, became the youngest player in the world to get FIDE rating

Tejas: उत्तराखंड के पांच वर्षीय तेजस ने रचा इतिहास, फिडे रेटिंग हासिल करने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी बने

Fri, 28 Jul 2023 02:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 02:50 AM IST
सार

तेजस ने चार साल और तीन महीने की उम्र में अपना पहला फिडे रेपिड टूर्नामेंट खेला था। उन्होंने 2022 में उत्तराखंड राज्य ओपन टूर्नामेंट के अंडर आठ वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Five-year-old Tejas of Uttarakhand created history, became the youngest player in the world to get FIDE rating
तेजस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के पांच वर्षीय तेजस तिवारी शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे की रेटिंग हासिल करने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनकी फिडे स्टैंडर्ड रेटिंग 1149 है। फिडे के अनुसार, तेजस ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में पहली दिवंगत धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटिग शतरंज टूर्नामेंट के दौरान अपनी पहली रेटिंग (1149) हासिल की।
विज्ञापन


मात्र साढ़े तीन साल की उम्र में अपने परिवार के सदस्यों को खेलते हुए देखकर तेजस की शतरंज में रुचि जगी। उन्होंने चार साल की उम्र में जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलना शुरू किया था और जल्द ही वह राज्य के बाहर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शिरकत करने लग गए।
विज्ञापन


4 साल और 3 महीने में खेला पहला टूर्नामेंट
तेजस ने चार साल और तीन महीने की उम्र में अपना पहला फिडे रेपिड टूर्नामेंट खेला था। उन्होंने 2022 में उत्तराखंड राज्य ओपन टूर्नामेंट के अंडर आठ वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। तेजस को कोचिंग देने वाले उनके पिता शरद तिवारी ने कहा, ‘वह हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशल स्कूल में यूकेजी में पढ़ता है और दिन में दो से तीन घंटे अभ्यास करता है। उसका लक्ष्य एक दिन ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन बनना है।’ वहीं, फिडे ने ट्विटर पर लिखा, ‘तेजस तिवारी सबसे कम उम्र के फिडे रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह पांच साल के हैं और उनकी रेटिंग 1149 है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed