फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Five time world champion Vishwanathan Anand won Lyon Masters chess tournament title for the 10th time

Chess : विश्वनाथन आनंद ने 10वीं बार जीता लियोन मास्टर्स का खिताब, फाइनल में इस खिलाड़ी को दी मात

Mon, 01 Jul 2024 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jul 2024 04:35 PM IST
सार

इस प्रारूप में चार खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें आनंद और उनके हमवतन अर्जुन एरिगैसी के अलावा बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव और लटासा शामिल थे। इसमें 20-20 मिनट के चार गेम खेले जाते हैं जिसमें हर चाल के बाद खिलाड़ियों को अगली चाल चलने के लिए 10 सेकेंड अधिक मिलते हैं।

विज्ञापन
Five time world champion Vishwanathan Anand won Lyon Masters chess tournament title for the 10th time
विश्वनाथन आनंद - फोटो : Instagram

विस्तार

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लियोन मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। आनंद ने 10वीं बार इस खिताब को जीता और उन्होंने 28 साल पहले यहां अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। आनंद ने फाइनल में स्पेन के जैमे सैंटोस लटासा को 3-1 से मात दी। आनंद ने इससे पहले 1996, 1999, 2000, 2001, 2005, 2006, 2007, 2011 और 2016 में भी इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। 
विज्ञापन

इस प्रारूप में चार खिलाड़ी शामिल थे
इस प्रारूप में चार खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें आनंद और उनके हमवतन अर्जुन एरिगैसी के अलावा बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव और लटासा शामिल थे। इसमें 20-20 मिनट के चार गेम खेले जाते हैं जिसमें हर चाल के बाद खिलाड़ियों को अगली चाल चलने के लिए 10 सेकेंड अधिक मिलते हैं। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज अर्जुन को दूसरे सेमीफाइनल में लटासा ने 2.5-1.5 के स्कोर से हराकर उलटफेर किया था। इससे पहले शुरुआती सेमीफाइनल में टोपालोव के खिलाफ आनंद ने तीसरे गेम में जीत दर्ज की, जबकि तीन और गेम बराबरी पर छूटे। भारतीय दिग्गज ने  2.5-1.5 से जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed