फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First time Indian girls cricket competition held in dehradun from 23 may

23 मई को दून में प्रतिभा दिखाएंगी महिला क्रिकेटर, देशभर से 16 टीमें लेंगी रोमांचकारी मैच में हिस्सा

Mon, 14 May 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 May 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
First time Indian girls cricket competition held in dehradun from 23 may
women cricket

देशभर की महिला क्रिकेटर 23 मई से देहरादून में अपनी प्रतिभा दिखाएंगीं। राज्य में पहली बार अखिल भारतीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


सोमवार को किशनपुर चौक स्थित रेस्त्रां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव जावेद बट्ट ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी देहरादून में स्वर्गीय मयवंती बत्ता स्मृति प्रतियोगिता का आयोजन 23 मई से कासिगा स्कूल में किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मुंबई, गोवा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बीडीएम मेरठ, लखनऊ की टीमें खेलेंगी। उत्तराखंड की गढ़वाल और कुमाऊं की दो टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का देंगे संदेश

First time Indian girls cricket competition held in dehradun from 23 may
women cricket

जावेद बट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में लीग मुकाबले 25-25 और फाइनल 30 ओवर का होगा। सभी टीमें रंगीन ड्रेस में खेलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी, गेंदबाज, बल्लेबाज और क्षेत्ररक्षक को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर मीनू त्यागी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धीरज खरे, धर्मेंद्र चौहान, आशुतोष ममगाई, ऋचा शमा, अंकुर शमा, राजीव त्यागी, किरण शाह
समेत अन्य मौजूद रहे।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का देंगे संदेश
आयोजक जावेद बट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से पूरे देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड से देशभर के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed