फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIH World Cup Warm reception for Indian hockey team in Rourkela captain Harmanpreet said it was not expected

FIH World Cup: राउरकेला में भारतीय हॉकी टीम का जोरदार स्वागत, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत बोले- इसकी उम्मीद नहीं थी

Tue, 03 Jan 2023 04:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 Jan 2023 04:43 PM IST
सार

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में राउरकेला पहुंच गई है। वहां फैंस ने टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया है।

विज्ञापन
FIH World Cup Warm reception for Indian hockey team in Rourkela captain Harmanpreet said it was not expected
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में हॉकी विश्व कप की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। विश्व कप के मैचों का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से 10 दिन पहले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में राउरकेला पहुंच गई है। वहां फैंस ने टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया है।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद से हॉकी टीम से उम्मीदें बढ़ गई हैं। टीम इंडिया 41 साल के बाद ओलंपिक में पदक हासिल करने में सफल रही थी। हरमनप्रीत ने विश्व कप की तैयारियों को लेकर कहा, ''टीम में उम्मीद और उत्साह बराबर मात्रा में है। जब टीम की बस राउरकेला में पहुंची तो हजारों फैंस हमारा स्वागत करने के लिए कड़े थे। उनके इस प्यार के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। हमें वास्तव में इस बात का अहसास हुआ कि हॉकी इस क्षेत्र के लोगों के लिए कितना मायने रखती है।''
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ''जब तक हम यहां नहीं पहुंचे थे, तब तक हमने अपने साथियों नीलम और अमित के माध्यम से हॉकी के प्रति लोगों के जुनून और प्यार के बारे में ही सुना था। हमारे आगमन पर हमें जो स्वागत मिला उसके बाद से हमें यह एहसास हुआ कि इस बार का विश्व कप अलग होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जनवरी से अंतरराष्ट्रीय टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए ओडिशा पहुंचना शुरू कर देंगी। पूर्व उपविजेता नीदरलैंड बुधवार को पहुंचने वाली पहली टीम होगी। उसके बाद गुरुवार को चिली और गत चैम्पियन बेल्जियम अन्य टीमों के साथ विश्व नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार को पहुंचेगी।


हरमनप्रीत ने कहा, ''2018 में कलिंगा हॉकी स्टेडियम में विश्व कप के बाद हर एक भाग लेने वाली टीम अच्छी यादों के साथ वापस गई थी। दर्शक, मैदान और मेजबानी ने पिछले विश्व कप को खास बना दिया था। राउरकेला में माहौल दोगुना उत्साहजनक होगा और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि हर टीम हॉकी के प्रति लोगों के इस प्यार का अनुभव करे। फैंस न केवल भारत के लिए, बल्कि हर टीम के लिए चीयर करने वाले हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed