फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIH Womens Nations Cup Indian womens hockey team beat South Africa by 2-0 to register third consecutive win

FIH Women's Nations Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

Wed, 14 Dec 2022 11:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलेंसिया (स्पेन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलेंसिया (स्पेन) Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Dec 2022 11:23 PM IST
सार

सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना लेने वाली भारतीय टीम ने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। भारत के लिए दीप ग्रेस एक्का और गुरजीत कौर ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन
FIH Womens Nations Cup Indian womens hockey team beat South Africa by 2-0 to register third consecutive win
गोल करने के बाद भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी - फोटो : FIH/Twitter

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नेशंस कप में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। बुधवार (14 दिसंबर) को पूल-बी के मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल की। सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना लेने वाली इस टीम ने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। भारत के लिए दीप ग्रेस एक्का और गुरजीत कौर ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। उसने पहले ही क्वार्टर से दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाए रखा। इसका फायदा 14वें मिनट में टीम इंडिया को मिला। दीप ग्रेस एक्का ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले चौथे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल किया। 59वें मिनट में गुरजीत कौर ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। विश्व की आठ नंबर की टीम भारत ने ग्रुप में नौ अंक हासिल किए। इससे पहले उसने चिली को 3-1 और जापान को 2-1 से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ टीमों का यह टूर्नामेंट भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रमोशन-रेलीगेशन की प्रणाली में मुख्य भूमिका निभाता है। टूर्नामेंट के चैंपियन को 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में पदोन्नत किया जाएगा। एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग अगले साल होने वाले एशियाई खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed