{"_id":"63958abe28133a284b3a8ca2","slug":"fifa-world-cup-morocco-defender-kissed-portugal-defender-pepe-after-miss-during-quarterfinal-wins-internet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: मोरक्को के खिलाड़ी ने चूमा पुर्तगाल के पेपे का सिर, मैच के आखिरी क्षणों में ऐसा क्या हुआ?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: मोरक्को के खिलाड़ी ने चूमा पुर्तगाल के पेपे का सिर, मैच के आखिरी क्षणों में ऐसा क्या हुआ?
Sun, 11 Dec 2022 01:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:16 PM IST
सार
90 मिनट तक मोरक्को की टीम 1-0 से आगे थी। रेफरी ने इसके बाद आठ मिनट का इंजरी टाइम दिया। पेपे के पास 90+6वें मिनट में बराबरी करने का मौका था। वह राफेल लिआओ के क्रॉस पर गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल सके।
विज्ञापन
पुर्तगाल के डिफेंडर पेपे को किस करते मोरक्को के जावेद अल यामिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल विश्व कप में शनिवार (10 दिसंबर) को पुर्तगाल की टीम उलटफेर का शिकार हो गई। उसने मोरक्को ने 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के बाद दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। वह अपने करियर के ढलान पर हैं और एक विश्व कप के साथ विदा होना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मैच के बाद जीतनी चर्चा रोनाल्डो की हो रही है, उतनी उनके साथी पेपे की।
विज्ञापन
मैच में पुर्तगाल के सबसे अनुभवी डिफेंडर पेपे ने अंतिम क्षणों में बराबरी करने का एक सुनहरा मौका गंवा दिया। 90 मिनट तक मोरक्को की टीम 1-0 से आगे थी। रेफरी ने इसके बाद आठ मिनट का इंजरी टाइम दिया। पेपे के पास 90+6वें मिनट में बराबरी करने का मौका था। वह राफेल लिआओ के क्रॉस पर गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल सके। गेंद उनके सिर से लगकर गोलपोस्ट के बगल से निकल गई और पुर्तगाल ने बराबरी का मौका गंवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जावेद अल यामिक ने की अजीबोगरीब हरकत
पेपे से लगकर गेंद जब गोलपोस्ट में नहीं गई तो मोरक्को के खिलाड़ी काफी खुश हुए। अगर गोल हो जाता तो मैच एक्स्ट्रा टाइम में जा सकता था। वहां नतीजा कुछ और हो सकता था। मोरक्को के जावेद अल यामिक इससे इतने खुश हुए कि उन्होंने पेपे के सिर को ही चूम लिया। उनकी इस अजीबोगरीब हरकत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पेपे से लगकर गेंद जब गोलपोस्ट में नहीं गई तो मोरक्को के खिलाड़ी काफी खुश हुए। अगर गोल हो जाता तो मैच एक्स्ट्रा टाइम में जा सकता था। वहां नतीजा कुछ और हो सकता था। मोरक्को के जावेद अल यामिक इससे इतने खुश हुए कि उन्होंने पेपे के सिर को ही चूम लिया। उनकी इस अजीबोगरीब हरकत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
The best moment of the world cup for me is when this Moroccan defender kissed Pepe on his head for missing a free header in the dying minutes of additional time 😭😭😂😂pic.twitter.com/zWAcq6d3pB
— FootballChampions (@ChampionsTV_) December 10, 2022
पेपे ने की रेफरी की आलोचना
पुर्तगाल के खिलाड़ी इस हार से निराश हैं। उन्होंने रेफरी को लेकर फीफा की आलोचना भी की है। पेपे और मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडीस ने मैच में अर्जेंटीना के रेफरी को बहाल करने पर सवाल उठाया। दोनों ने कहा कि विश्व कप में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने की साजिश हो रही है। पेपे ने पुर्तगाली टेलीविजन पर कहा, "अर्जेंटीना के रेफरी का हमारे मैच में होना अस्वीकार्य है।''