फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup fever rose in India Lionel Messi cutout placed in middle of the river in Kerala watch video

FIFA World Cup: भारत में भी चढ़ा वर्ल्ड कप का फीवर, केरल में नदी के बीच में लगाया मेसी का कटआउट, देखें वीडियो

Tue, 01 Nov 2022 10:37 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: रोहित राज Updated Tue, 01 Nov 2022 10:37 AM IST
सार

फैंस को यह विश्वास है कि मेसी इस बार अर्जेंटीना के 36 साल के इंतजार को खत्म कर देंगे। 1986 में दिग्गज डिएगो माराडोना ने अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया था। मैक्सिको में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने वेस्ट जर्मनी को 3-2 से चैंपियन बनाया था।

विज्ञापन
FIFA World Cup fever rose in India Lionel Messi cutout placed in middle of the river in Kerala watch video
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर में 20 नवंबर से फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। फैंस को इस टूर्नामेंट का इंतजार चार साल तक रहता है। भारत में भी वर्ल्ड कप का क्रेज देखने को मिलता है। केरल के कोझीकोड जिले के पुलावूर गांव में फैंस का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी का कट आउट नदी के बीच में लगाया है। मेसी का यह संभवत: आखिरी वर्ल्ड कप होगा। फैंस उन्हें ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


केरल का यह इलाका राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के लिए भी प्रसिद्ध है, लेकिन अभी लियोनेल मेसी के कारण चर्चा में है। प्रशंसकों ने मेसी के 30 फीट लंबे कटआउट को पहले शहर में घुमाया और फिर कदावू नदी के बीच में उसे खड़ा कर दिया। इसके वहां वीडियो बनाने और सेल्फी लेने वालों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FIFA WC: फीफा वर्ल्ड कप से 20 दिन पहले डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को बड़ा झटका, यह स्टार मिडफील्डर हुआ बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by GOAL India (@goal_india)



फैंस को यह विश्वास है कि मेसी इस बार अर्जेंटीना के 36 साल के इंतजार को खत्म कर देंगे। 1986 में दिग्गज डिएगो माराडोना ने अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया था। मैक्सिको में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने वेस्ट जर्मनी को 3-2 से चैंपियन बनाया था।

ये भी पढ़ें: Half Marathon: पुणे हाफ मैराथन के लिए प्राइज मनी की घोषणा, तीसरे संस्करण के लिए मिलेंगे 27.57 लाख रुपये

मेसी की टीम अर्जेंटीना इस बार ग्रुप-सी में है। उसके साथ सउदी अरब, मैक्सिको और पोलैंड की टीम है। मेसी के साथ उनके ग्रुप में मौजूदा समय के बेहतरीन स्ट्राइकर में से एक रॉबर्ट लेवानडॉस्की (पोलैंड) भी दिखाई देंगे। दोनों के बीच मुकाबला काफी रोचक होगा। अर्जेंटीना की टीम पिछली बार 2018 वर्ल्ड कप में प्री-क्वार्टरफाइनल तक पहुंच पाई थी। उसे रोमांचक मैच में फ्रांस ने हरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed