फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup 2022 Lionel Messi wife Antonela Roccuzzo celebrates Argentina semi final win over Croatia

FIFA World Cup: मैदान पर मेसी ने किया कमाल तो पत्नी ने इस तरह मनाया जश्न, बोलीं- शब्दों में बयां नहीं कर सकती

Wed, 14 Dec 2022 08:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Dec 2022 08:19 PM IST
सार

मेसी और एंटोनेला बचपन से दोस्त रहे थे। फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ही 34 साल के हैं। मेसी का जन्म 24 जुन 1987 को हुआ था।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Lionel Messi wife Antonela Roccuzzo celebrates Argentina semi final win over Croatia
लियोनल मेसी और एंटोनेला रोकुजो - फोटो : Antonela Roccuzzo/Instagram

विस्तार

अर्जेंटीना की टीम ने फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसने मंगलवार रात (13 दिसंबर) क्रोएशिया को 3-0 से हराकर छठी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई। अर्जेंटीना आठ साल बाद फाइनल खेलेगा। पिछली बार 2014 में जर्मनी ने उसे ट्रॉफी जीतने से रोक दिया था। लियोनल मेसी ने अपनी कप्तानी में टीम को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है। उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मेसी ने टीम के लिए पहला गोल किया और तीसरे गोल को असिस्ट किया। मैदान पर वह कमाल दिखा रहे थे तो दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो बच्चों के साथ जश्न मना रही थीं। उन्होंने मैच के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। एंटोलेना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं इसे बयां नहीं कर सकती क्योंकि आप समझ नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Antonela Roccuzzo (@antonelaroccuzzo)

विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में मेसी और एंटोनेला ने शादी की
मेसी और एंटोनेला बचपन से दोस्त रहे थे। फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ही 34 साल के हैं। मेसी का जन्म 24 जुन 1987 को हुआ था। वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉलर्स में से एक हैं।


अर्जेंटीना ने क्रोएशिया से लिया बदला
अर्जेंटीना ने इस जीत के साथ क्रोएशिया से पिछली बार विश्व कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। क्रोएशिया ने 2018 में रूस में हुए विश्व कप के ग्रुप दौर में अर्जेंटीना को 3-0 से हरा दिया था। अर्जेंटीना ने उस हार का बदला शानदार अंदाज में लिया। क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप में हुए तीन मैचों में अर्जेंटीना की टीम अब दो बार जीत चुकी है।

अर्जेंटीना की टीम छठी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 1930 में उसे उरुग्वे ने हराया था। 1978 के फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद 1986 में उसने वेस्ट जर्मनी को फाइनल में शिकस्त दी थी। फिर 1990 में वेस्ट जर्मनी के खिलाफ खिताबी मैच में हार मिली थी। वहीं, 2014 में भी उसे जर्मनी ने हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed