फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   fifa World Cup 2022 in Qatar will start today lionel Messi and Cristiano Ronaldo will be seen for last time

FIFA WC: कतर में आज से फुटबॉल विश्व कप, 32 टीमों में सर्वश्रेष्ठ बनने की जंग, आखिरी बार दिखेंगे मेसी-रोनाल्डो

Sun, 20 Nov 2022 07:14 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Nov 2022 07:14 AM IST
सार

मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच रात 9:30 बजे उद्घाटन मैच खेला जाएगा, लेकिन सबकी नजर सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी।

विज्ञापन
fifa World Cup 2022 in Qatar will start today lionel Messi and Cristiano Ronaldo will be seen for last time
फुटबॉल विश्व कप 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कतर में आज से फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व कप शुरू हो रहा है। अगले 29 दिनों तक इस अरब देश में फुटबॉल का जादू देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट का इंतजार दुनिया के करोड़ों फैंस चार साल तक करते हैं। मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच रात 9:30 बजे उद्घाटन मैच खेला जाएगा, लेकिन सबकी नजर सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी। 
विज्ञापन


मेसी की टीम अर्जेंटीना 22 नवंबर को सउदी अरब के खिलाफ अपना मैच खेलेगी तो रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना 24 नवंबर को घाना से होगा। मेसी और रोनाल्डो पहले ही कह चुके हैं कि यह उनके फुटबॉल करियर का आखिरी विश्व कप होगा। ऐसे में दोनों खिलाड़ी इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन

fifa World Cup 2022 in Qatar will start today lionel Messi and Cristiano Ronaldo will be seen for last time
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला
पहले मुकाबले से पूर्व होगा उद्घाटन समारोह
कतर और इक्वाडोर के बीच मुकाबले से पूर्व शाम 7:30 बजे से उद्घाटन समारोह शुरू होगा। इसमें दक्षिण कोरिया की बीटीएस बैंड का धमाल देखने को मिलेगा। जंगकूक अपने सात साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा ब्लैक आईड पीस, रॉबी विलियम्सन और कनाडा मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपना जलवा दिखाएंगी।

फ्रांस पर खिताब बचाने का दबाव
मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस अपने खिताब की रक्षा करने के लिए दम लगाएगी, तो ब्राजील, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, नीदरलैंड, डेनमार्क, पुर्तगाल, गत उपविजेता क्रोएशिया की टीमें प्रमुख विश्व कप ट्रॉफी उठाने की दावेदार हैं।

fifa World Cup 2022 in Qatar will start today lionel Messi and Cristiano Ronaldo will be seen for last time
कतर बनाम इक्वाडोर - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप चरण से आगे बढ़ने की चुनौती रहेगी मेजबान कतर के सामने
फीफा विश्वकप का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा। मानवाधिकारों के हनन और शराब पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों को लेकर कतर यूरोपीय देशों की आनलोचना झेल रहा है। साथ ही मेजबान देश पर मैच फिक्स करने के भी आरोप लग रहे हैं। इन विवादों के बीच मेजबान टीम विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर फुटबाल की दुनिया में अपनी छाप छोड़ना चाहेगी। 

इसके साथ ही कतर की टीम दक्षिण अफ्रीका की तरह विश्वकप के पहले दौर से बाहर नहीं होना चाहेगी। विश्वकप इतिहास में सिर्फ 2010 में दक्षिण अफ्रीका ऐसा मेजबान देश था, जो विश्वकप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका था। ऐसी चुनौती कतर के सामने भी होगी।
विज्ञापन

fifa World Cup 2022 in Qatar will start today lionel Messi and Cristiano Ronaldo will be seen for last time
फुटबॉल विश्व कप 2022 - फोटो : अमर उजाला
लियोनल मेसी की अर्जेंटीना को ग्रुप-सी में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को सबसे आखिरी ग्रुप-एच में रखा गया है। मेजबान कतर ग्रुप-ए में है। सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप जीतने वाली टीम ब्राजील को ग्रुप-जी में क्रोएशिया, मोरक्को और कनाडा के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में मौजूद इंग्लैंड की टीम अपने पहले मैच में ईरान से भिड़ेगी। 1982 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि इंग्लैंड की टीम फीफा वर्ल्ड कप में किसी एशियन टीम से भिड़ेगी।
 

इससे पहले 1982 में इंग्लिश टीम का सामना कुवैत से हुआ था। तब कुवैत ने उन्हें हरा दिया था। इंग्लैंड की टीम उस पुरानी याद को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप में ईरान से पहली बार भिड़ेगी। 2010 की विश्व कप चैंपियन स्पेन और चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को एक ही ग्रुप (ग्रुप-ई) में रखा गया है। यूक्रेन पर हमला करने की वजह से रूस को इस वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है। वहीं, लियोनेल मेसी और रॉबर्ट लेवानडॉस्की (पोलैंड) की टीमें एक ही ग्रुप में हैं और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।  मेसी ने लेवानडॉस्की को मात देकर बेलोन डी'ओर का खिताब जीता था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का सामना लुईस सुआरेज और एडिन्सन कवानी की उरुग्वे टीम से होगा।

फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप
ग्रुप टीमें
ग्रुप ए कतर , इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
ग्रुप बी इंग्लैंड, ईरान, अमेरिका, वेल्स
ग्रुप सी अर्जेंटीना, साउदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड
ग्रुप डी फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया
ग्रुप ई स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान
ग्रुप एफ बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
ग्रुप जी ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून
ग्रुप एच पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed