फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA World Cup 2022 Argentina vs Mexico highlights Video Watch Record attendance and Lionel Messi masterclass

FIFA World Cup: सिर चढ़कर बोला मेसी का जादू, 28 साल में सबसे ज्यादा दर्शकों ने स्टेडियम में देखा विश्व कप मैच

Sun, 27 Nov 2022 07:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Nov 2022 07:00 PM IST
सार

पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ इस टीम को 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विश्व कप में बने रहने के लिए अर्जेंटीना को हर हाल में अपना दूसरा मैच जीतना था और इस बार मेसी ने टीम को आगे ले जाने का जिम्मा उठाया।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Argentina vs Mexico highlights Video Watch Record attendance and Lionel Messi masterclass
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर विश्व कप में शनिवार रात (26 नवंबर) दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का जादू सिर चढ़कर बोला। उन्होंने अपने शानदार गोल से अर्जेंटीना की टीम को मैक्सिको के खिलाफ जीत दिलाई। ग्रुप-सी में अर्जेंटीना ने करो या मरो वाले मैच में 2-0 से जीत हासिल की। मेसी के अलावा एंजो हर्नांडेज ने भी गोल किया। इस मैच के देखने के लिए 88,966 दर्शक कतर के लुसैल स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन


फुटबॉल विश्व कप के किसी मैच में 1994 के बाद पहली बार इतनी संख्या में दर्शक पहुंचे। 1994 विश्व कप के फाइनल में 94,194 दर्शक पहुंचे थे। उस विश्व कप का आयोजन अमेरिका में हुआ था। फाइनल में ब्राजील और इटली की टीम पहुंची थी। ब्राजील ने पेनल्टी शूटआउट में इटली को 3-2 से हराया था। उस मुकाबले के बाद अर्जेंटीना और मैक्सिको के मैच को देखने के लिए सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


सऊदी अरब से हारी थी अर्जेंटीना की टीम
पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ इस टीम को 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विश्व कप में बने रहने के लिए अर्जेंटीना को हर हाल में अपना दूसरा मैच जीतना था और इस बार मेसी ने टीम को आगे ले जाने का जिम्मा उठाया। उन्होंने मैच के 64वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद एंजो फर्नाडीज ने भी गोल कर अर्जेंटीना की जीत तय कर दी। अर्जेंटीना ने मैक्सिको को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेसी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
लियोनल मेसी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल असिस्ट किया हो। मैक्सिको के खिलाफ मैच में मेसी ने फर्नांडेज को बेहतरीन पास दिया, जिस पर उन्होंने गोल किया।

मेसी ने की माराडोना की बराबरी
मैक्सिको के खिलाफ मैच में गोल के साथ ही मेसी ने फुटबॉल विश्व कप के 21 मैच में आठ गोल कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज मैराडोना की बराबरी कर ली है। माराडोना ने भी 21 विश्व कप मैच में आठ गोल किए थे। इस विश्व कप में मेसी दो मैच में दो गोल कर चुके हैं। अगर वह अपनी लय बरकरार रख पाते हैं तो अगले मैच में माराडोना से आगे निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed