फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   fifa hindi news: film on ghana

वर्ल्ड कप में एक टीम की हरकतों पर हॉलीवुड में बनेगी फिल्म

Mon, 07 Jul 2014 01:44 PM IST
शोभन सक्सेना
शोभन सक्सेना Updated Mon, 07 Jul 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: film on ghana
फुटबॉल वर्ल्ड कप के शुरू होने के दिन यानी 12 जून से 5 जुलाई तक साओ पाओलो में ब्रेथलाइजर टेस्ट से गुजरे हर 5 में से एक ड्राइवर को शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक 2,888 ड्राइवरों का परीक्षण किया है। इनमें से 200 ड्राइवरों ने टेस्ट में सहयोग करने से इनकार कर दिया।

वहीं 591 लोगों को ब्राजील के यातायात संहिता के अनुच्छेद 165 के तहत दंडित भी किया गया है।

सुआरेज का यादगार टैटू

fifa hindi news: film on ghana
एक फुटबॉल प्रशंसक ने अपने कंधे पर लुइस सुआरेज के दातों का निशान वाला टैटू बनवाया है। ऐसा उन्होंने सुआरेज के दांत काटने की घटना को यादगार बनाने के लिए किया है।

सुआरेज ने वर्ल्ड कप के एक मैच के दौरान इटली के डिफेंडर जॉर्जो किएलिनी को दांत काट लिया था।

दांत काटने की वजह से फीफा ने सुआरेज पर 4 महीने और 9 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबिया की हार से शांति प्रयास को झटका

fifa hindi news: film on ghana
कोलंबिया के वर्ल्ड कप से बाहर होने की वजह से कोलंबिया की सरकार के द्वारा वामपंथी विद्रोहियों के साथ किए जा रहे शांति प्रयासों को झटका लग सकता है।

देश के रक्षा मंत्रालय ने टेलीविजन पर प्रसारित संदेश में रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज (एफ़एआरसी) और नेशनल लिबरेशन आर्मी (इएलएन) से अपील की थी वो टीम की सफलता में शामिल हो।

संदेश में कहा गया था, "गुरिल्ला लड़ाकों आप दुनिया के सबसे बड़े तमाशे को कैसे छोड़ सकते हैं? कोलंबिया की टीम आपको इसका मौका दे रही है कि आप दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजन का पूरी आजादी के साथ आनंद ले सकते हैं।"
विज्ञापन

घाना की टीम पर बनेगी फिल्म

fifa hindi news: film on ghana
घाना की टीम के साथ वर्ल्ड कप में हुए ड्रामे को लेकर हॉलीवुड में फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म की पटकथा लेखक और निर्देशक हैं डैरिल व्हार्टन-रिगबी।

वर्ल्ड कप के दौरान घाना ने सभी को अपने खेल से प्रभावित तो किया, लेकिन टीम विवादों में भी रही थी। खिलाड़ी भुगतान को लेकर झगड़ पड़े थे। कुछ अपने कोच से भी लड़ पड़े थे।

इन्हीं वजहों से 2 खिलाड़ियों को ब्राजील से बाहर भेजा गया था। और जब घाना के राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को देने के लिए नकद पैसा भेजा तो उसे ब्राजील पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed