फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIDE Women's Grand Swiss Chess Tournament: Harika was stopped by low-ranking Elizabeth

फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट: हरिका को कम रैंकिंग वाली एलिजाबेथ ने बराबरी पर रोका

Sun, 07 Nov 2021 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रीगा (लातविया)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रीगा (लातविया)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Nov 2021 11:23 PM IST
सार

फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में डी हरिका दसवीं बाजी में अपने से कम रैंकिंग वाली जर्मनी की एलिजाबेथ पेहट्ज को हराने में नाकाम रहीं।

विज्ञापन
FIDE Women's Grand Swiss Chess Tournament: Harika was stopped by low-ranking Elizabeth
हरिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में डी हरिका दसवीं बाजी में अपने से कम रैंकिंग वाली जर्मनी की एलिजाबेथ पेहट्ज को हराने में नाकाम रहीं। इससे वह इस शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गईं हैं। हरिका और पेहट्ज 31 चालों के बाद बाजी ड्रॉ करने पर राजी हो गईं। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट में अब जब सिर्फ एक दौर का खेल बाकी है तब दोनों खिलाड़ियों के समान 6.5 अंक हैं। चीन की लेई तिंगजी ने शीर्ष वरीय मारिया मुजिचुक के खिलाफ ड्रॉ खेलकर शीर्ष स्थान तय कर लिया है। तिंगजी के 8.5 अंक हैं। तिंगजी की हमवतन झू यिनेर सात अकों के साथ दूसरे जबकि पांच खिलाड़ी संभावित 6.5 अंक जुटाकर तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


वंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख ने क्रमश: नतालिया बुक्सा और जेसी निक्की पर जीत दर्ज की। वैशाली ने एंटोनेटा स्टीफानोवा और पदमिनी राउत ने एलिना डेनियलियान से ड्रॉ खेला। ओपन वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों में युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और अनुभवी सूर्य शेखर गांगुली ही जीत दर्ज कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


के शशिकिरण को रूस के आंद्रे एसिपेंको के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे वह छह अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए। निहाल सरीन और पी हरिकृष्णा भी संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। पंद्रह साल के डी गुकेश ने अपने से कहीं अधिक उम्र के 55 साल के अनुभवी किरिल जॉर्जीव को हराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed