{"_id":"614c8aa78ebc3efda9462c96","slug":"fc-metz-coach-suggestion-kylian-mbappe-said-mbappe-needs-to-behave-better-if-he-wants-to-be-loved","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबाप्पे को सलाह: मेट्ज के कोच ने कहा- फ्रांस के स्टार को अगर सम्मान पाना है तो उन्हें अच्छा बर्ताव करना होगा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एमबाप्पे को सलाह: मेट्ज के कोच ने कहा- फ्रांस के स्टार को अगर सम्मान पाना है तो उन्हें अच्छा बर्ताव करना होगा
Thu, 23 Sep 2021 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:39 PM IST
सार
एंटोनेटी का यह बयान फ्रेंच लीग-1 में एमबाप्पे के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और मेट्ज के बुधवार को हुए मैच के बाद आया।
विज्ञापन
कीलियन एमबाप्पे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्रांस के क्लब मेट्ज के कोच फ्रेडरिक एंटोनेटी ने स्टार स्ट्राइकर कीलियन एमबाप्पे को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर एमबाप्पे को सम्मान पाना है, तो उन्हें मैदान पर अच्छा बर्ताव करना होगा।
एंटोनेटी का यह बयान फ्रेंच लीग-1 में एमबाप्पे के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और मेट्ज के बुधवार को हुए मैच के बाद आया। दरअसल एमबाप्पे ने मैच के दौरान विनिंग गोल लगने पर जश्न मनाया था। इस पर मेट्ज के गोलकीपर एलेक्जेंडर ओकिद्जा ने आपत्ती जताई थी। इसके लिए मैच रेफरी ने एलेक्जेंडर को यलो कार्ड भी दिखाया था।
एंटोनेटी ने कहा- मुझे एमबाप्पे बेहद पसंद हैं। वह एक मजबूत और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हालांकि, उन्हें थोड़ा नम्र होने की जरूरत है। उन्हें अगर सम्मान पाना है तो गोल या गोलकीपर के सामने अच्छा बर्ताव करना होगा। उन्हें आदर का भाव लाना होगा। मेट्ज के खिलाफ मैच में वह परफॉर्मेंस के नाम पर कहीं नहीं दिखे। वह मैदान पर न के बराबर थे।
विज्ञापन
पीएसजी को लीग-1 में 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखने के लिए जीत की जरूरत थी। मेट्ज के खिलाफ मैच में पीएसजी के अशरफ हकीमी ने पांचवें मिनट में गोल दाग 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 39वें मिनट में मेट्ज के बॉबाकर कुयाते ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
पीएसजी टीम को स्टॉपेज टाइम में जीत के लिए एक गोल की जरूरत थी। 90+5वें मिनट में अशरफ हकीमी ने एक और गोल दाग पीएसजी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। यही बढ़त निर्णायक साबित हुई।