{"_id":"6154876f8ebc3e69c76de5f9","slug":"euro-2020-champion-italy-will-face-caopa-america-winner-argentina-in-june-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Iatly vs Argentina: यूरो 2020 की चैंपियन इटली से भिड़ेगी कोपा अमेरिका की विजेता अर्जेंटीना, जून 2022 में होंगे मैच","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Iatly vs Argentina: यूरो 2020 की चैंपियन इटली से भिड़ेगी कोपा अमेरिका की विजेता अर्जेंटीना, जून 2022 में होंगे मैच
Wed, 29 Sep 2021 09:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:09 PM IST
सार
यूईएफए और दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (सीओएनएमबीओएल) आपसी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। इसी कड़ी में जून 2022 में यूरो 2020 की चैंपियन इटली और कोपा अमेरिका की विजेता अर्जेंटीना के बीच तीन मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
जून 2022 में इटली से भिड़ेगी अर्जेंटीना
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूईएफए और दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (सीओएनएमबीओएल) ने मंगलवार को ऐलान किया कि जून 2022 में यूरो 2020 की चैंपियन इटली और कोपा अमेरिका की विजेता अर्जेंटीना के बीच मैच खेला जाएगा। हालांकि यह मैच किस मैदान पर होगा, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। दोनों संघ ने यह भी साफ किया कि आने वाले समय में आपसी सहयोग बढ़ाया जाएगा। इसके तहत महिला फुटबॉल, फुटसाल और युवा खिलाड़ियों के बीच भी कई मैच खेले जाएंगे। साथ ही दोनों संघ आपस में रेफरी और टेक्निकल ट्रेनिंग स्कीम का भी आदान-प्रदान करेंगे।
दोनों संस्थाओं के बीच हुए करार में तय किया गया है कि इटली और अर्जेंटीना के बीच तीन मैचों की सीरीज होगी। इसके अलावा लंदन में दोनों संस्थाएं साथ मिलकर एक ऑफिस खोलेंगी, जिसमें दोनों के सहयोग से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों संस्थाओं के बीच हुए करार में तय किया गया है कि इटली और अर्जेंटीना के बीच तीन मैचों की सीरीज होगी। इसके अलावा लंदन में दोनों संस्थाएं साथ मिलकर एक ऑफिस खोलेंगी, जिसमें दोनों के सहयोग से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
यूईएफए ने क्या कहा
यूईएफए ने अपनी रिलीज में कहा कि इस समझौते के जरिए यूईएफए और दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (सीओएनएमबीओएल) ने यह साबित किया है कि दोनों संस्थाएं अपने क्षेत्र के अलावा भी फुटबॉल का विस्तार करना चाहती हैं। यही वजह है कि ये दोनों संस्थाएं अलग-अलग लोगों, देशों, द्वीप और संस्कृति को जोड़ने के लिए एक सेतु के तौर पर काम कर रही हैं। यूईएफए एग्जक्यूटिव कमेटी और सीओएनएमबीओएल काउंसिल ने भी दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।