{"_id":"6888f80376adc74fa60131bb","slug":"durand-cup-2025-jamshedpur-fcs-beats-indian-army-1-0-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Durand Cup 2025: जमशेदपुर एफसी का विजय अभियान जारी, डूरंड कप में भारतीय सेना को 1-0 से हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Durand Cup 2025: जमशेदपुर एफसी का विजय अभियान जारी, डूरंड कप में भारतीय सेना को 1-0 से हराया
Tue, 29 Jul 2025 10:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:04 PM IST
सार
जमशेदपुर एफसी की यह लगातार दूसरी जीत है जिससे उसकी टीम दो मैच में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है और अब नॉकआउट चरण में जगह बनाने के करीब है।
विज्ञापन
जमशेदपुर एफसी ने भारतीय सेना को हराया
- फोटो : @thedurandcup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनन मोहम्मद के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को यहां 134वें डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप सी में भारतीय सेना पर 1-0 से जीत दर्ज की। जमशेदपुर एफसी की यह लगातार दूसरी जीत है जिससे उसकी टीम दो मैच में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है और अब नॉकआउट चरण में जगह बनाने के करीब है।
भारतीय सेना ने खेल के पहले हाफ में दबदबा बनाए रखा और कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। जमशेदपुर ने मैच का एकमात्र गोल 52वें मिनट में किया जब सनन मोहम्मद ने सयाद बिन अब्दुल कादिर को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। जमशेदपुर ने इसके बाद खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और भारतीय सेना को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

शिलांग लाजोंग ने डूरंड कप में रंगदाजीद एफसी को 3-1 से हराया
शिलांग लाजोंग एफसी ने ग्रुप-ई मुकाबले में अपने स्थानीय प्रतिद्वंद्वी रंगदाजीद एफसी को 3-1 से हराया। मेघालय स्थित दोनों क्लबों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसक यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद थे। शिलांग लाजोंग ने बेहतर तालमेल और आक्रामक तेवर के दम पर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने इससे पहले मलयेशिया आर्म्ड फोर्सेज एफटी को 6-0 से हराया था।