फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Durand Cup 2025: Goalless match between Neroca FC and Indian Navy both teams got one point each

Durand Cup 2025: नेरोका एफसी और इंडियन नेवी के बीच गोलरहित मुकाबला, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले

Thu, 07 Aug 2025 08:52 PM IST
Mayank Tripathi एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को अंक तालिका में एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
Durand Cup 2025: Goalless match between Neroca FC and Indian Navy both teams got one point each
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर के खुमान लम्पक मेन स्टेडियम में खेले गए 134वें डूरंड कप के ग्रुप एफ मुकाबले में नेरोका एफसी और इंडियन नेवी एफटी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को अंक तालिका में एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। मैच के दौरान दोनों ही पक्षों ने कई मौके बनाए और आक्रामक मूवमेंट दिखाए, लेकिन मिडफील्ड में संघर्ष और रक्षात्मक अनुशासन के चलते कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी।
विज्ञापन

Durand Cup 2025: Goalless match between Neroca FC and Indian Navy both teams got one point each
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
नेरोका में तीन बदलाव, नेवी ने रखा वही संयोजन
नेरोका के मुख्य कोच ज्ञान मोयन ने इम्फाल डर्बी के मुकाबले अपनी शुरुआती एकादश में तीन बदलाव किए। उन्होंने 4-2-3-1 फॉर्मेशन अपनाया, जिसमें जेटली सोरोकैबाम को गोलकीपर, गोटीमायुम मुक्तसाना को मिडफील्ड और ब्राज़ीली खिलाड़ी लुकास डा सिल्वा को डिफेंस में शामिल किया गया। वहीं, इंडियन नेवी के कोच रमन राय ने अपनी पिछली विजेता टीम को ही मैदान में उतारा। 4-3-3 फॉर्मेशन में कप्तान भास्कर रॉय गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जबकि विजय मरांडी और श्रेयस विंग्स पर और रोशन पन्ना फॉरवर्ड में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हाफ में दोनों ओर से रक्षण का दबदबा
मैच के छठी ही मिनट में इंडियन नेवी के डेनी सिंह ने विंग से एक जोरदार प्रयास किया, जिसे नेरोका के गोलकीपर जेटली ने बेहतरीन तरीके से रोक लिया। 11वें मिनट में नेरोका ने पलटवार किया जब मिडफील्ड से एक थ्रू बॉल पर लौरेंबम ने तेज दौड़ लगाते हुए शॉट मारा, लेकिन भास्कर रॉय ने आसानी से उसे थाम लिया। इसके बाद के कुछ मिनटों में नेरोका ने कब्जे पर नियंत्रण बनाए रखा और रोहित मैतेई व लौरेंबम की मदद से नेवी डिफेंस को चुनौती दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। नेवी की ओर से भी डेनी सिंह ने शानदार प्लेमेकिंग की, लेकिन श्रेयस अवसरों को भुनाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

Durand Cup 2025: Goalless match between Neroca FC and Indian Navy both teams got one point each
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
दूसरे हाफ में भी गोल नहीं, अंतिम मिनटों में रोमांच
दूसरे हाफ की 50वीं मिनट में रोशन पन्ना ने डेनी के लिए गेंद सैट की, लेकिन उनका कर्लिंग शॉट बाहर चला गया। इसके तीन मिनट बाद डेनी सिंह का एक और प्रयास बॉक्स के बाहर से हुआ, लेकिन वह भी निशाने पर नहीं बैठा। 60वें मिनट में नेरोका के कप्तान किनेश सिंह ने बढ़त बनाने का सुनहरा मौका पाया, लेकिन उनका बाएं पैर से मारा गया शॉट गोलपोस्ट के बाहर चला गया। इसके बाद नेवी को बॉक्स के किनारे फ्रीकिक मिला, मगर आदर्श का शॉट डिफेंस वॉल से टकरा गया। मैच का सबसे रोमांचक क्षण 88वें मिनट में आया, जब नेवी के स्थानापन्न खिलाड़ी सदानंद सिंह ने श्रेयस को गोल के सामने शानदार क्रॉस दिया, लेकिन उनका शॉट पोस्ट से टकराकर बाहर चला गया। इसके ठीक एक मिनट बाद नेरोका के गोमाडो के पास भी मौका था, लेकिन उनका शॉट भी चूक गया। अंतिम क्षणों में ज़्लेक्स को रोशन पन्ना पर रणनीतिक फाउल करने पर सीधे लाल कार्ड दिखाया गया। फ्रीकिक से पिंटू कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

अंक तालिका की स्थिति
इस ड्रॉ के साथ इंडियन नेवी एफटी दो मुकाबलों में चार अंकों के साथ ग्रुप एफ में शीर्ष पर बनी हुई है और अब उनका सामना 12 अगस्त को ट्राउ एफसी से होगा। वहीं, नेरोका एफसी के अब दो मुकाबलों में दो अंक हैं और वह 10 अगस्त को रियल कश्मीर एफसी से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed