फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Droupadi Murmu Praise India's performance in Sports during Addressing the nation on the eve of Republic Day

Republic Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में डी गुकेश को सराहा, खेलों में भारत के प्रदर्शन पर जताई खुशी

Sat, 25 Jan 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jan 2025 08:09 PM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी जीत की ललक से देश को गौरवान्वित किया है और अगली पीढ़ी को ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने इस दौरान गुकेश का विशेष रूप से जिक्र किया।

विज्ञापन
Droupadi Murmu Praise India's performance in Sports during Addressing the nation on the eve of Republic Day
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए खेलों में देश के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इसके साथ ही विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश की जमकर सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले साल गुकेश ने सबसे कम उम्र का विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत का बढ़ता आत्मविश्वास खेल के क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है जिसमें देश के एथलीटों ने कामयाबी की रोमांचक कहानियां लिखी हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक और पैरालंपिक का किया जिक्र
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी जीत की ललक से देश को गौरवान्वित किया है और अगली पीढ़ी को ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने इस दौरान गुकेश का विशेष रूप से जिक्र किया और कहा, हमारे शतरंज चैंपियन ने दुनिया को प्रभावित किया और हमारे पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने फिडे शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2024 के दौरान खेलों में उपलब्धियों की अगुआई डी गुकेश ने की जो सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने और इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा, 'एक राष्ट्र के रूप में हमारा बढ़ता आत्मविश्वास खेलों के क्षेत्र में भी दिखाई देता है जिसमें हमारे खिलाड़ियों ने कामयाबी की रोचक कहानियां लिखी है। पिछले साल हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में अपनी छाप छोड़ी। पैरालंपिक खेलों में हमने अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लौटा।' राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से सहायता दी जा रही हैं।
विज्ञापन

भारत ने खेलों में किया था उत्कृष्ट प्रदर्शन
भारत ने पेरिस ओलंपिक में छह पदक जीते और उसके बाद पैरालंपिक में सात स्वर्ण और नौ रजत सहित 29 पदक जीतकर इतिहास रचा था। दूसरी ओर शतरंज खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पहली बार भारत ने शतरंज ओलंपियाड की पुरुष और महिला दोनों टीमों की स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था। 18 वर्षीय गुकेश का प्रदर्शन शानदार रहा है। सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनने के अलावा उन्होंने ओलंपियाड में व्यक्तिगत स्वर्ण भी जीता और भारत की जीत के भी सूत्रधार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed