फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   draw is quite tough at india open: saina

काफी मुश्किल है इंडिया ओपन का ड्रॉ : साइना

Tue, 16 Apr 2013 02:19 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 16 Apr 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
draw is quite tough at india open: saina

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने कहा है कि आगामी इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में उनका ड्रॉ आसान नहीं है। साइना का मुकाबला पहले राउंड में इंडोनेशिया की बेलाट्रिक्स मानुपुती से है।

विज्ञापन


दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने कहा, ‘ड्रॉ आसान नहीं है। पहले ही राउंड में मेरी भिड़ंत इंडोनेशियाई खिलाड़ी से है जो इन दिनों काफी अच्छा कर रही हैं। लेकिन, मैं टूर्नामेंट जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं।’

विज्ञापन


साइना ने हालांकि कहा कि वह टूर्नामेंट में अपना शत प्रतिशत देंगी। बकौल साइना, ‘हर टूर्नामेंट मुश्किल होता है। वैसे भी यह सुपर सीरीज है जहां दुनिया के सभी शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed