{"_id":"6616e28b0bccbad315044b56","slug":"doping-nada-took-action-against-three-indian-athletes-for-doping-crime-suspended-know-their-names-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doping: डोपिंग अपराध के लिए तीन भारतीय एथलीटों पर चला नाडा का डंडा, किए गए निलंबित, जानें नाम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Doping: डोपिंग अपराध के लिए तीन भारतीय एथलीटों पर चला नाडा का डंडा, किए गए निलंबित, जानें नाम
Thu, 11 Apr 2024 12:36 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:36 AM IST
सार
गोवा राष्ट्रीय खेलों के रजत पदक विजेता स्टीपलचेज खिलाड़ी मोहम्मद नूर हसन के साथ भारत के विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के प्रतिभागी हेमराज गुर्जर और अंजलि कुमारी को प्रतिबंधित पदार्थों की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा राष्ट्रीय खेलों के रजत पदक विजेता स्टीपलचेज खिलाड़ी मोहम्मद नूर हसन के साथ भारत के विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के प्रतिभागी हेमराज गुर्जर और अंजलि कुमारी को प्रतिबंधित पदार्थों की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। भारतीय एथलेटिक्स में डोपिंग के नवीनतम मामलों में राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी एजेंसी पैनल द्वारा धावक जी लक्ष्मणन और धाविका हिमानी चंदेल पर भी क्रमशः दो और चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
हसन ने पिछले साल फेडरेशन कप और नेशनल ओपन चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता था। गुर्जर ने जनवरी में गया में राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप जीती थी लेकिन मार्च में बेलग्रेड में विश्व क्रॉस कंट्री में वह 88वें स्थान पर रहे थे। अंजलि कुमारी जनवरी में नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही थीं । इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वैश्विक प्रतियोगिता के लिए हुआ था जिसमें वह 80वें स्थान पर रहीं। इन तीनों को नाडा द्वारा अस्थाई निलंबन सौंपे गए लोगों की नवीनतम सूची में शामिल किया गया है।
इस बीच यह भी पता चला है कि 2017 एशियाई चैंपियनशिप में 5000 मीटर और 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाले लक्ष्मणन पर पिछले साल 10 अगस्त से दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। उनका नाम उन लोगों में शामिल था जिन पर या तो डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल या नाडा के डोपिंग रोधी अपील पैनल द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे। शीर्ष धाविका हिमानी चंदेल पर भी पिछले साल 15 जून से चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।