फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Divya deshmukh defeated Koneru Humpy great Susan Polgar congratulated her on victory

Chess: हम्पी को हराकर 'ग्रैंडमास्टर' बनीं दिव्या, महान सुसैन पोल्गर ने दी जीत की बधाई; तारीफ में पढ़े कसीदे

Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
सार

दिव्या ने अपने से कहीं अनुभवी और ऊंची रेटिंग वाली कोनेरू हम्पी को हराकर जॉर्जिया के बातुमी में सोमवार को खिताब जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया और भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई।

विज्ञापन
Divya deshmukh defeated Koneru Humpy great Susan Polgar congratulated her on victory
दिव्या-हम्पी - फोटो : Fide chess/ani/pti/youtube

विस्तार

महान शतरंज खिलाड़ी सुसैन पोल्गर ने कहा है कि दिव्या देशमुख को मानसिक दृढता और जीत की ललक के कारण विश्व कप खिताब जीतने में मदद मिली। 19 वर्षीय दिव्या ने अपने से कहीं अनुभवी और ऊंची रेटिंग वाली कोनेरू हम्पी को हराकर जॉर्जिया के बातुमी में सोमवार को खिताब जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया और भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई।
विज्ञापन

सुसैन ने दिव्या को दी बधाई
सुसैन ने कहा, 'दिव्या को ऐतिहासिक जीत पर बधाई। शानदार प्रदर्शन। टूर्नामेंट से पहले वह खिताब की प्रबल दावेदार नहीं थी लेकिन उसने अपनी मानसिक दृढता और जीतने की ललक के चलते यह कारनामा कर दिखाया। कई मुकाबलों में वह संकट में भी थी और बढत का फायदा नहीं उठा सकी लेकिन जीतने के बाद अब वह सब बेमानी है। उसने जुझारूपन नहीं छोड़ा और इसी दृढता से जीत तक पहुंची।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय शतरंज सफलता के नए आयामों को छू रहा
1996 से 1999 तक विश्व चैंपियन रह चुकी सुसैन ने स्वीकार किया कि भारतीय शतरंज सफलता के नए आयामों को छू रहा है और विश्वनाथन आनंद जैसे दिग्गज जब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं तो भारत का भविष्य खेल में उज्ज्वल है। उन्होंने कहा, 'गुकेश जब 12 वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने तब वह भारतीय संभावितों में सबसे ऊंची रेटिंग वाले खिलाड़ियों में से भी नहीं थे। मैंने तभी जान लिया था कि वह बहुत आगे जायेगा । लोगों को अजीब भी लगा लेकिन 50 ग्रैंडमास्टर के साथ काम कर चुकी कोच होने के नाते मैने उसमें वह गुण देखे थे।'

उन्होंने कहा, 'दिव्या के साथ भी ऐसा ही है। वह भारत की सबसे ऊंची रेटिंग वाली खिलाड़ी भले ही नही हो लेकिन उसमें जीत के गुण हैं। ये युवा बेखौफ हैं और इनमें जीत की ललक है। इससे उनके खेल की कुछ खामियां भी ढक जाती है। उम्मीद है कि कड़ी मेहनत, अनुभव और अभ्यास से ये कमियां भी छिप जाएंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed