{"_id":"32db1ee035092d4de40e27b79a5f31e1","slug":"dinesh-kumar-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को बड़ा झटका, रजत पदक विजेता मुक्केबाज चोटिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारत को बड़ा झटका, रजत पदक विजेता मुक्केबाज चोटिल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 27 May 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
ग्वांझो एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता और हाल ही में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम में जगह बनाने वाले बॉक्सर दिनेश कुमार सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
रविवार की रात पटियाला के नजदीक घग्घा कस्बे के पास अपनी कार को ओवरटेक करने का दौरान उनकी भिड़ंत मिनी ट्रक से हो गई।
उन्हें एनआईएस पटियाला के अधिकारियों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। उनके दांए हाथ की कंधे को जाने वाली हड्डी टूट गई है साथ ही हथेली की भी दो हड्डियां टूटी हैं।
सोमवार की शाम उनकी सर्जरी की जाएगी। इसके बाद ही बताया जा सकेगा कि वह कितने दिनों तक बॉक्सिंग से दूर रहेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स जुलाई में होने हैं।
दिनेश ने इन खेलों के लिए 91 किलो भार वर्ग में ट्रायल में खेलकर चयन हासिल किया। उन्होंने ट्रायल में गुआंग झू एशियाई खेलों में ही रजत जीतने वाले बॉक्सर मनप्रीत को हराकर टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
दिनेश के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही एनआईएस के निदेशक एसएस रॉय, चीफ कोच जीएस संधू अस्पताल पहुंच गए। इन्हीं की निगरानी में दिनेश का इलाज चल रहा है। दिनेश को केमेस्ट्री कप में खेलने के लिए जर्मनी जाना था।
पहले वह दिल्ली गए थे। लेकिन वीजा नहीं मिलने के चलते वह घर चले गए और वहां से पटियाला में चल रहे नेशनल कैंप शामिल होने आ रहे थे।