फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Dharmendra And Virat Will be in Pro Wrestling League

थम्सअप प्रो रेसलिंग लीग में धर्मेंद्र, रोहित और विराट करेंगे कुश्ती के तूफानी जज्बे को सलाम

Tue, 29 Dec 2015 10:49 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra And Virat Will be in Pro Wrestling League

देश में कुश्ती के खेल के क्रेज हमेशा से रहा है। युवाओं के बीच इस खेल को पॉपुलर बनाने के लिए अब अभिनेता धर्मेंद्र और क्रिकेटर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मैदान में उतर रहे हैं। इन्हें एक साथ एक मंच पर लेकर आ रहा है थम्सअप प्रो रेसलिंग लीग, जो कुश्ती के इतिहास में एक बड़ा कदम है। प्रोस्पोर्टीफाई और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से यह पहल हुई है और यह अभी तक का सबसे महंगा रेसलिंग ईवेंट है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रो रेसलिंग लीग में लड़के और लड़कियों को पूरा मौका दिया जा रहा है कुश्ती का हुनर दिखाने और साबित करने का कि 'हम किसी से कम नहीं'। ये मौका है ऐसे रेसलर्स के लिए जो दुनिया के सामने अपना लोहा मनवा कर एक अलग ही स्टारडम पा सकते हैं। भले ही ये ईवेंट इंडिया में हो रहा हो लेकिन इसे जीतने वाले का डंका दुनिया भर में बजेगा।
विज्ञापन


इस ईवेंट का मकसद है आजकल की 'छुई- मुई' लड़कियों और नाज़ुक 'लौंडो' को फौलादी बनाना, प्रो रेसलिंग लीग दिखाकर, क्योंकि यह है 'हमारा असली खेल'।

देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

थम्सअप एसोसिएशन स्पांसर करेगा इस तूफानी खेल को

Dharmendra And Virat Will be in Pro Wrestling League

पहली बार ऐसा होगा कि कुश्ती के इस खेल के साथ बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र और युवाओं के चहेते क्रिकेटर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली भी जुड़ेंगे। जहां रोहित शर्मा यूपी वॉरियर्स टीम के को-ओनर हैं, वहीं विराट कोहली बंगलुरू योद्धा टीम के को-ओनर हैं।

हमारे देश में प्राचीन समय से ही कुश्ती के खेल का एक शानदार इतिहास रहा है। पहले देश में जगह-जगह अखाड़े हुआ करते थे। जब के डी जाधव ने देश के लिए पहला कांस्य ओलंपिक मेडल जीता तब से इस खेल को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल गई।

2008 में बीजिंग में ओलंपिक जीत कर सुशील कुमार ने इस खेल की पूरी शक्ल ही बदल डाली। इसके बाद जब योगेश्वर दत्त ने इसी सिलसिले को आगे बढ़ाया तो देश के नौजवान इन कुश्तीबाज़ों से प्रेरित होने लगे। गीता, बबिता, विनेश, अमित, बजरंग, अलका तोमर और गीतिका जाखर जैसे नाम उभरकर सामने आए।

इन सभी की सफलताओं ने इस लीग की नींव रखी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंडियन रेसलर्स के बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और प्रोस्पोर्टीफाई साथ आए और रेसलिंग के खेल का जश्न मनाने के लिए प्रो रेसलिंग लीग की शुरूआत की।

कुश्तीबाज़ों के इस तूफानी खेल को थम्सअप एसोसिएशन स्पॉन्सर कर रहा है। थम्सअप खुद भी तूफानी जज्बे का सलाम करता है और इस ईवेंट से जुड़कर वो इस देशी खेल का जश्न मनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed