फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Jagreet Misra won everyone heart in the international chess competition in Vrindavan

Chess: दिल्ली के जागृत मिश्रा ने वृंदावन में किया कमाल, अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता सबका दिल

Thu, 04 May 2023 10:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 May 2023 10:07 PM IST
सार

जागृत मिश्रा ने 1300-1599 रेटिंग वर्ग में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। 11 वर्षीय जागृत ने पूरे टूर्नामेंट में अविजित रहकर (7/9) इतने कम उम्र में एक नया कीर्तिमान रच दिया।

विज्ञापन
Delhi Jagreet Misra won everyone heart in the international chess competition in Vrindavan
जागृत मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वृंदावन में 23 से 27 अप्रैल तक एमएमटी अंतरराष्ट्रीय ओपन फाईड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश के शतरंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में सबका ध्यान अपनी ओर दिल्ली के खिलाड़ी जागृत मिश्रा ने खींचा। उन्होंने 1300-1599 रेटिंग वर्ग में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। 11 वर्षीय जागृत ने पूरे टूर्नामेंट में अविजित रहकर (7/9) इतने कम उम्र में एक नया कीर्तिमान रच दिया।
विज्ञापन


जागृत मिश्रा माउंट कार्मेल स्कूल, आनंद निकेतन के छात्र हैं। उन्होंने सात वर्ष की आयु से ही शतरंज खेलना प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने कई राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जागृत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच एवं अपनी मां को दिया।
विज्ञापन


जागृत की मां कल्पना मिश्रा रक्षा मंत्रालय में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आर्थिक परिस्थितियों से जूझते हुए भी अपने बेटे को शतरंज के लिए आगे बढ़ाया। कल्पना मिश्रा ने अपने कार्यालय से बिना वेतन लंबे अंतराल के लिए अवकाश ले लिया। वह अपने बेटे के लिए छात्रवृत्ति की तलाश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed