फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   def olympic players furiate after ignored by sports ministry at airport

ओलंपिक खिलाड़ी नाराज, एयरपोर्ट में अगवानी नहीं होने पर धरने पर बैठे

Tue, 01 Aug 2017 12:54 PM IST
presented by शरद मिश्र
presented by शरद मिश्र Updated Tue, 01 Aug 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
def olympic players furiate after ignored by sports ministry at airport
डेफ ओलंपिक खिलाड़ी - फोटो : एएनआई
डेफ ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उनको तवज्‍जो नहीं मिली। इंस्ताबुल से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट में उनकी अगवानी के लिए खेल मंत्रालय का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा। ऐसी बेरूखी से खिलाड़ी खासे नाराज दिखे। यहां तक कि खिलाड़ियों ने एयरपोर्ट से बाहर आने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


खिलाड़ी और उनका सपोर्ट स्टाफ इसलिए नाराज रहे कि उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन पर ध्यान नहीं दिया गया। इंस्ताबुल में डेफ ओलंपिक में भारत ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। एक स्वर्ण पदक सहित पांच मेडल जीते। देश की तरफ से कुल 46 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ी इतने नाराज दिखे कि वह एयरपोर्ट में वह धरने पर बैठ गए। खिलाड़ियों का कहना था कि वैसे ही देश में क्रिकेट के ‌अलावा अन्‍य खेलों पर कम ही फोकस किया जाता है। दूसरे खेलों का प्रोत्साहन करना दूर, विजेता खिलाड़ियों की यहां अगवानी तक नहीं की जाती है। यह बहुत शर्मनाक है। खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि अगर खेल मंत्रालय उनकी तरफ ध्यान नहीं देगा। इसी तरह मनमानी करता हुआ हमारी अनदेखी करता रहा तो वह मेडल भी लौटा देंगे।    
विज्ञापन


गौरतलब हो कि 23 वें डेफ ओलंपिक 2017 में भारत की ओर से वीरेंद्र सिंह ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा चार और पदक मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed