{"_id":"4824ee778171bf0ec22bc8ebf42cc6e7","slug":"deepika-enters-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका इतिहास से चूकीं, लगाई रजत पदक की 'हैट्रिक'","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दीपिका इतिहास से चूकीं, लगाई रजत पदक की 'हैट्रिक'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Sep 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप फाइनल्स में लगातार दूसरी बार रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
दीपिका ने रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। दुनिया में तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका ने सेमीफाइनल में मैक्सिको की एदा रोमन को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हराया।
विज्ञापन
हालांकि स्वर्ण पदक के लिए हुआ मुकाबला कांटे का रहा लेकिन दीपिका को कोरिया की युन हो हार का सामना करना पड़ा।
दीपिका ने लगातार चौथी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया। पिछली दोनों बार (2011 और 2012) भी उन्होंने रजत पदक जीता था। इस लिहाज से उन्होंने रजत पदक की हैट्रिक लगाई है। 2010 में वह पांचवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
यह साल दीपिका के लिए अच्छा रहा है। उन्होंने टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके बाद सत्र के अंत में होने वाले शीर्ष तीरंदाजों के बीच मुकाबले में रजत पदक जीता।
दीपिका की अगुवाई वाली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने लगातार दो बार वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता है। संयोग से दोनों ही बार कोरियाई टीम को हराया।