फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Deepika and Chinappa create another history

दीपिका और चिनप्पा ने रचा एक और इतिहास

Sun, 21 Sep 2014 03:41 AM IST
अमर उजाला/इंचियोन
अमर उजाला/इंचियोन Updated Sun, 21 Sep 2014 03:41 AM IST
विज्ञापन
Deepika and Chinappa create another history

देश की शीर्ष खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर स्क्वैश के महिला सिंगल्स में देश के लिए पहली बार पदक पक्का कर इतिहास रचा।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल्स मुकाबले में देश को पहली बार गोल्ड दिला चुकीं दीपिका और चिनप्पा में से पदक हालांकि किसी एक के ही हाथ आएगा क्योंकि दोनों क्वार्टर फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी जिसमें एक का बाहर होना तय है। दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी चिनप्पा ने दक्षिण कोरिया की सोंग सुनमी को बेहद आसानी से 11-9, 11-7, 11-7 से हराया।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी दीपिका ने जिनयूई गू को 11-6, 10-12, 11-6, 11-4 से हराकर पदक पक्का कर दिया। एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत को महिला सिंगल्स में कोई पदक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुरुष मुकाबलों में टॉप सीड भारत के सौरव घोषाल ने जॉर्डन के अहमद अल्सराज को 11-2, 11-4, 11-3 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया जहां उनकी भिड़ंत अब पाकिस्तान के नासिर इक्बाल से होगी।


हालांकि हरिंदर पाल संधू को कुवैत के अब्दुल्ला अल्मेजायेन के हाथों 4-11, 6-11, 2-11 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। एशियन गेम्स में भारत को अब तक चार पदक मिले हैं और चारो कांस्य के रूप में उसे मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed