फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   DC Open: Coco Gauff won the DC Open title, defeating Sakari in consecutive sets 6-2, 6-3 in the final

DC Open: कोको गॉफ ने जीता डीसी ओपन का खिताब, फाइनल में सकारी को लगातार सेटों में 6-2, 6-3 से हराया

Mon, 07 Aug 2023 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Aug 2023 11:09 AM IST
सार

यह दोनों के बीच छठा मुकाबला था। सकारी ने गॉफ के खिलाफ छह में से चार मुकाबले जीते हैं। डीसी ओपन फाइनल में जीत से पहले गॉफ ने सकारी पर 2021 इटैलियन ओपन में जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
DC Open: Coco Gauff won the DC Open title, defeating Sakari in consecutive sets 6-2, 6-3 in the final
कोको गॉफ और सकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोको गॉफ ने 2023 सिटी डीसी ओपन का खिताब जीत लिया है। अमेरिकी खिलाड़ी ने रविवार को फाइनल में मारिया सकारी को एक घंटे और 24 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-3 से हरा दिया। यह गॉफ का चौथा टाइटल रहा। पहली बार उन्होंने WTA 500 टूर्नामेंट जीता है। बाकी की तीन खिताबों में से एक एएसबी क्लासिक का खिताब भी है, जो कि उन्होंने इस साल न्यूजीलैंड में जीता था। वह एक WTA 250 टूर्नामेंट था।
विज्ञापन


यह दोनों के बीच छठा मुकाबला था। सकारी ने गॉफ के खिलाफ छह में से चार मुकाबले जीते हैं। डीसी ओपन फाइनल में जीत से पहले गॉफ ने सकारी पर 2021 इटैलियन ओपन में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


Coco Gauff defeats Maria Sakkari in Washington for her fourth title. Dan  Evans wins the men's final | AP News 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मारिया सकारी शानदार फॉर्म में थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने तीन सेट तक चले कड़े मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को पराजित करके डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। 28 वर्षीय सकारी ने पेगुला को 6-3, 4-6, 6-2 से हराया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में गॉफ ने मौजूदा विजेता ल्यूडमिला सैमसोनोवा को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी थी।

सकारी हार्ड कोर्ट पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में पांच बार फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed