फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Davis Cup: Sumit Nagal out of Davis Cup squad, Yuki Bhambri returns, India to play match against Denmark

Davis Cup: नागल डेविस कप टीम से बाहर, युकी की वापसी, डेनमार्क के खिलाफ है मुकाबला

Wed, 02 Feb 2022 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Feb 2022 11:12 PM IST
सार

भारतीय टेनिस टीम को चार से पांच मार्च को दिल्ली में डेनमार्क के खिलाफ खेलना है मुकाबला।

विज्ञापन
Davis Cup: Sumit Nagal out of Davis Cup squad, Yuki Bhambri returns, India to play match against Denmark
युकी भांबरी - फोटो : social media

विस्तार

डेनमार्क के खिलाफ अगले महीने होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप वन प्लेऑफ मुकाबले से सुमित नागल को पांच सदस्यीय भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। दुनिया में 222वें स्थान पर काबिज नागल की जगह युकी भांबरी (863) को उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन


टीम में रामकुमार रामनाथन (182) और प्रजनेश गुणेश्वरन (228) भी हैं । टीम का चयन इस आधार पर किया गया है कि रामकुमार और युकी दोनों ग्रासकोर्ट पर खेलने में सहज हैं। गुणेश्वरन और नागल ग्रासकोर्ट विशेषज्ञ नहीं हैं। युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना और दिविज शरण भी टीम में हैं। 
विज्ञापन


साकेत माइनेनी और दिग्विजय प्रताप सिंह रिजर्व खिलाड़ी हैं। टीम के कोच जीशान अली होंगे और रोहित राजपाल गैर खिलाड़ी कप्तान रहेंगे। ये मुकाबले चार और पांच मार्च को दिल्ली जिमखाना क्लब में ग्रासकोर्ट पर खेले जाएंगे। एआईटीए की पेशेवर चयन समिति ने 29 जनवरी की बैठक के बाद टीम का चयन किया। टीम 23 फरवरी को दिल्ली में एकत्र होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed