{"_id":"61a261cee05fee6fcf3c5ed6","slug":"davis-cup-novak-djokovic-gives-serbia-an-edge-over-austria-novak-s-15th-win-in-singles-spain-lead-over-ecuador","type":"story","status":"publish","title_hn":"Davis Cup: जोकोविच ने दिलाई सर्बिया को ऑस्ट्रिया पर बढ़त, एकल मैचों में नोवाक की 15वीं जीत, स्पेन को इक्वाडोर पर बढ़त ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Davis Cup: जोकोविच ने दिलाई सर्बिया को ऑस्ट्रिया पर बढ़त, एकल मैचों में नोवाक की 15वीं जीत, स्पेन को इक्वाडोर पर बढ़त
Sat, 27 Nov 2021 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंसब्रक (ऑस्ट्रिया)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:22 PM IST
सार
लोपेज को एकल मुकाबला इसलिए खेलना पड़ा क्योंकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण कार्लोस अलकाराज टीम से बाहर हो गए थे। ग्रुप ई में इटली ने 32 बार के चैंपियन अमेरिका को हराया।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच ने डेविस कप फाइनल्स में सर्बिया को जीत दिलाई जबकि 40 वर्ष के फेलिसियानो लोपेज ने गत चैंपियन स्पेन को शानदार शुरुआत दिलाई। जोकोविच ने डेनिस नोवाक को 6-3, 6-2 से मात देकर सर्बिया को मेजबान ऑस्ट्रिया पर 2-0 से बढ़त दिलाई।
वहीं दुसान लाजोविच ने गेराल्ड मेल्जर को तीन सेटों में हराया। डेविस कप एकल मैचों में जोकोविच का विजय अभियान 15 मैचों का हो गया है। वहीं मैड्रिड में ग्रुप ए के मुकाबले में स्पेन को इक्वाडोर पर बढ़त मिल गई जब लोपेज ने राबर्टो किरोज को 6-3, 6-3 से मात दी। पाब्लो कारेनो बस्टा ने इसके बाद एमिलियो गोमेज को हराया।
लोपेज को एकल मुकाबला इसलिए खेलना पड़ा क्योंकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण कार्लोस अलकाराज टीम से बाहर हो गए थे। ग्रुप ई में इटली ने 32 बार के चैंपियन अमेरिका को हराया।
विज्ञापन
लोरेंजो सोनेगो ने रीली ओपेलका को 6-3, 7-6 से मात दी जबकि जानिक सिनेर ने जॉन इसनेर को 6-2, 6-0 से हराया। युगल में राजीव राम और जैक सॉक ने फेबियो फोगनिनी और लोरेंजो मुसेती को हराकर स्कोर 2-1 कर दिया।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच के खाते में 35 डेविस कप जीत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हम एक व्यक्तिगत खेल के हिस्से हैं लेकिन सर्बिया के लिए खेलना फख्र की बात है। जब भी टीम को जरूरत होती है, मैं खेलना पसंद करता हूं। अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है।