फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Daniil Medvedev Halts Sebastian Baez Carlos Alcaraz Beats Daniel Evans To Reach US Open Fourth Round

US Open: मेदवेदेव ने थामा बेज का 12 मैचों से चला आ रहा विजय रथ, अल्काराज लगातार तीसरे साल चौथे दौर में पहुंचे

Sun, 03 Sep 2023 10:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क (अमेरिका) Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Sep 2023 10:11 PM IST
सार

शीर्ष वरीय कार्लोस अल्काराज लगातार तीसरे साल चौथे दौर में पहुंच गए। उन्होंने डेनियल इवांस को 6-2, 6-3, 4-6, 6-3 से हराया। इसके अलावा जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दुनिया के पूर्व नंबर तीन ग्रिगोर दिमित्रोव को 3 6-7(2), 7-6(8), 6-1, 6-1 से पराजित किया।

विज्ञापन
Daniil Medvedev Halts Sebastian Baez Carlos Alcaraz Beats Daniel Evans To Reach US Open Fourth Round
दानिल मेदवेदेव और कार्लोस अल्काराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के दानिल मेदवेदेव ने अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बेज का 12 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला तोड़ते हुए उन्हें 6-2, 6-1, 7-6 (6) से पराजित कर यूएस ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। छह फुट छह इंच के मेदवेदेव ने पांच फुट सात इंच के बेज के खिलाफ अपनी कद-काठी और लंबे अनुभव का फायदा उठाते हुए पहले दो सेट में आसानी से जीत हासिल कर ली। तीसरे सेट में रूसी खिलाड़ी ने बेजा गलतियां कीं। बेज ने भी अपने खेल का स्तर उठाया। यह सेट टाईब्रेकर तक चला। 
विज्ञापन


अल्काराज लगातार तीसरे साल चौथे दौर में
शीर्ष वरीय कार्लोस अल्काराज लगातार तीसरे साल चौथे दौर में पहुंच गए। उन्होंने डेनियल इवांस को 6-2, 6-3, 4-6, 6-3 से हराया। इसके अलावा जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दुनिया के पूर्व नंबर तीन ग्रिगोर दिमित्रोव को 3 6-7(2), 7-6(8), 6-1, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


पेगुला और कीज में होगी भिड़ंत
अमेरिका की जेसिका पेगुला और मेडिसन कीज यूएस ओपन टेनिस के चौथे दौर में पहुंच गई हैं। अब दोनों आमने-सामने होंगी। तीसरी वरीयता की पेगुला ने यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना को 6-4, 4-6, 6-2 से पराजित किया। छह साल पहले इसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची मेडिसन कीज ने पहला सेट गंवाने के बाद 14वें नंबर की खिलाड़ी लियुडमिला सैमसोनोवा को 5-7, 6-2, 6-2 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल फाइनल में पहुंचीं ट्यूनीशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंस जेबुअर भी चौथे दौर में प्रवेश कर गईं। उन्होंने 31वें नंबर की मैरी बोजकोवा को दो घंटे 56 मिनट चले मुकाबले में 5-7, 7-6 (5), 6-3 से हराया। इसके अलावा आर्यना सबालेंका ने क्लारा बुरेल को 6-1, 6-1 से और 13वें नंबर की दारिया कासातकिना ने ग्रीट मिनेन को 6-3, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed