फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   D Gukesh and Praggnanandhaa drew their respective games in Sinquefield Cup, see who is in what position

Sinquefield Cup: सिंकफील्ड कप में गुकेश और प्रज्ञानंद ने अपनी अपनी बाजियां ड्रॉ खेली, देखें किसका क्या हाल

Thu, 21 Aug 2025 12:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Aug 2025 12:24 PM IST
सार

प्रज्ञानंद ने लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ खेली लेकिन इसके बावजूद वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना और अर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
D Gukesh and Praggnanandhaa drew their respective games in Sinquefield Cup, see who is in what position
गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh

विस्तार

विश्व चैंपियन डी गुकेश को यहां सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अमेरिका के वाइल्ड कार्डधारी सैमुअल सेवियन ने ड्रॉ पर रोका, जबकि उनके साथी भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने भी उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से अंक बांटे।
विज्ञापन


प्रज्ञानंद ने लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ खेली लेकिन इसके बावजूद वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना और अर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। दिन की एकमात्र निर्णायक बाजी में कारुआना ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा को टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखाया। अरोनियन को फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव ने ड्रॉ पर रोका, जबकि एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो ने पोलैंड के डूडा जान-क्रिज़्सटॉफ के साथ अंक बांटे।
विज्ञापन


इस 3,75,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में अभी छह राउंड खेले जाने बाकी हैं। अभी प्रज्ञाननंदा, अरोनियन और कारुआना दो-दो अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। उनके बाद वेस्ली, फिरोजा, वाचियर-लाग्रेव, सेवियन और गुकेश का नंबर आता है जो उनसे आधा अंक पीछे हैं। डुडा एक अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं, जबकि अब्दुसत्तोरोव ने यहां अपने पहले तीन मैचों में आधा अंक हासिल कर खाता खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed