फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2022 lawn bowls gold medal winner Nayanmoni Saikia became DSP himanta biswa sarma gave a check of 50 lakhs

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली नयनमोनी बनीं डीएसपी, हिमंत बिस्वा सरम ने दिया 50 लाख का चेक

Mon, 05 Sep 2022 05:43 PM IST
रोहित राज एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: रोहित राज Updated Mon, 05 Sep 2022 05:43 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार लॉन बॉल में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की ने भारत को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया था। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को फाइनल मैच में हरा दिया था।

विज्ञापन
CWG 2022 lawn bowls gold medal winner Nayanmoni Saikia became DSP himanta biswa sarma gave a check of 50 lakhs
नयनमोनी सैकिया और हिमंत बिस्वा सरम के साथ अन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली एथलीट नयनमोनी सैकिया को डीएसपी पद देकर नवाजा है। एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नियुक्ति पत्र सौंपा और 50 लाख रुपए का चेक भी दिया। असम सरकार ने पहले ही कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाडियों को प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था। 
विज्ञापन


यह निर्णय 2021 की कैबिनेट बैठक में लिया गया था। इसके साथ ही अन्य विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को क्लास टू और नेशनल गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को क्लास थ्री की नौकरी देने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार लॉन बॉल में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की ने भारत को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाया था। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को फाइनल मैच में हरा दिया था। इस दौरान नयमोनी सैकिया ने असम सरकार की खेल नीति की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके बताया कि चार प्रसिद्ध खिलाड़ियों को 50,000 रुपए की एकमुश्त सहायता प्रदान की गई है। वहीं चार अन्य को हर महीने 10,000 रुपए की नियमित खेल पेंशन दी जाएगी। चार एनसीसी कैडेड्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर चिलरई पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 25 हजार रुपए की राशि होगी। नयनमोनी सैकिया को 50 लाख रुपए प्रदान किए गए। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। उन्हें डीएसपी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed