{"_id":"6ab614cc28784d139f0553c7","slug":"asian-games-2026-india-s-kabaddi-dominance-continues-as-men-s-and-women-s-teams-reach-finals-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा; भारतीय महिला और पुरुष टीम फाइनल में; स्वर्ण से एक कदम दूर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा; भारतीय महिला और पुरुष टीम फाइनल में; स्वर्ण से एक कदम दूर
Fri, 25 Sep 2026 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 AM IST
सार
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में जगह बना ली। महिलाओं ने नेपाल को 48-24 और पुरुषों ने थाईलैंड को 66-28 से हराया। अब दोनों टीमें स्वर्ण पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीम
- फोटो : IANS
विस्तार
एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी टीमों के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बना ली। महिला टीम ने दिन की शुरुआत सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर की। गत चैंपियन भारत हाफ टाइम तक 31-17 से आगे था और टीम का अजेय अभियान जारी रहा। इसके बाद पुरुष टीम ने थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय महिला टीम अब लगातार चौथे एशियन गेम्स स्वर्ण पदक से सिर्फ एक जीत दूर है, जबकि पुरुष टीम 2023 में जीते खिताब का बचाव करने उतरेगी।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम
- फोटो : IANS
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। आठ बार की विजेता और डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम पुरुषों की स्पर्धा के नौवें फाइनल में पहुंच गई है और अपने 2023 के टाइटल को बचाने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दोनों हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 66-28 से हरा दिया।
भारत ने पहले हाफ में 37 पॉइंट्स लिए, जबकि थाईलैंड सिर्फ 18 पॉइंट्स ही बना पाया। दूसरा हाफ भी भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा, क्योंकि उसने 29 पॉइंट्स लिए, जबकि थाईलैंड ने 10 पॉइंट्स लिए। भारतीय टीम ने पहले हाफ में 21 आउट लिए, जबकि उसने थाईलैंड के डिफेंस में भी गहरी पैठ बनाकर 12 बोनस पॉइंट्स लिए और दो ऑल आउट किए। उसके अपोनेंट्स ने पहले हाफ के शुरुआती हिस्से में उसे कड़ी टक्कर दी और 13 आउट, तीन बोनस पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब रहे तथा एक ऑल आउट भी किया।
वहीं, दूसरे हाफ में भारत ने 22 और आउट लिए और तीन बोनस पॉइंट्स हासिल किए, साथ ही दो ऑल आउट भी किए, जबकि थाईलैंड ने सात आउट पॉइंट्स, दो बोनस पॉइंट्स हासिल किए और एक टेक्निकल पॉइंट भी लिया। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रही है। फाइनल में टीम इंडिया का सामना ईरान या चीनी ताइपे से होगा।

भारतीय महिला कबड्डी टीम
- फोटो : IANS
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के महिला कबड्डी फाइनल में जगह बना ली है। इवेंट में जोरदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम ने इस मैच की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की और पहले पांच मिनट में ही असरदार रेड से पॉइंट्स जमा करके 9-5 की लीड ले ली। नेपाल ने भारतीय रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाया, जिसमें इंडियन रेडर सोनाली पर एक सुपर टैकल भी शामिल था, जिससे वह लाइन तक नहीं पहुंच पाईं। इसके बावजूद, इंडिया ने 15-10 की पांच पॉइंट्स की मामूली लीड बनाए रखी।
नेपाल की गंगा घिमिरे ने एक शानदार रेड की, एंकल होल्ड के बावजूद चार पॉइंट्स कमाए, जिसकी पुष्टि एक लंबे रिव्यू के बाद हुई। इससे पहले हाफ में चार मिनट बाकी रहते अंतर 21-15 हो गया। हालांकि, इंडिया ने धीरे-धीरे अपनी बढ़त बढ़ाई, और हाफ टाइम तक 31-17 की बड़ी लीड ले ली। इस दौरान संजू देवी और सोनाली का प्रदर्शन दमदार रहा।
दूसरे हाफ में भी भारत ने बढ़त बनाए रखी और 48-24 से बड़ी जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला शनिवार को चीनी ताइपे या ईरान से होगा। भारतीय टीम गत चैंपियन है। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में एक बार फिर से अपना ताज बचाने उतरेगी। शुक्रवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा। कबड्डी के साथ ही शूटिंग, हॉकी, रिले टीम और स्क्वैश में शानदार प्रदर्शन किया।

कमलजीत ने सुरुचि के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण जीता
- फोटो : Twitter
शूटिंग में भारत को गोल्ड और सिल्वर मिले हैं। सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने मिलकर फाइनल में 484.6 का एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने शुक्रवार को ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में शानदार प्रदर्शन के बाद पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।
भारत ने टेबल टेनिस और स्क्वैश में मेडल पक्का कर लिया, जिसमें दिया चितले-मानुष शाह और जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए। अभय सिंह जापान के रयुनोसुके त्सुकुए पर 3-0 से जीत के बाद पुरुषों के सिंगल्स स्क्वैश सेमीफाइनल में पहुंच गए। यशस्विनी घोरपड़े महिलाओं के सिंगल्स टेबल टेनिस के तीसरे राउंड में पहुंच गईं। हॉकी में भारत ने महिलाओं के पूल बी मैच में जापान को 3-1 से हराया। तैराक साजन प्रकाश, ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल अपने-अपने फाइनल में पहुंच गए। बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव कपिला-तनिषा क्रैस्टो और उन्नति हुड्डा ने जीत के साथ अपने कैंपेन की शुरुआत की।