{"_id":"6ab604b519f722aeb50218a8","slug":"indian-women-s-hockey-team-beating-hosts-japan-register-fourth-win-seal-a-semifinal-berth-at-the-asian-games-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में: स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने से एक कदम दूर, जापान को हराकर दर्ज की चौथी जीत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में: स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने से एक कदम दूर, जापान को हराकर दर्ज की चौथी जीत
Fri, 25 Sep 2026 10:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काकामिगाहारा

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:51 AM IST
सार
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूल बी के मैच में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को मेजबान जापान को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस तरह महिला टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने से एक कदम दूर है। भारत की तरफ से लालरेम्सियामी (5वें मिनट), इशिका चौधरी (30वें मिनट) और नवनीत कौर (36वें मिनट) ने गोल किए। जापान की तरफ से एकमात्र गोल शिहो कोबायाकावा ने 46वें मिनट में किया। भारत रविवार को सिंगापुर के खिलाफ पूल बी में अपना आखिरी मैच खेलेगा।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में अब तक शानदार रहा है भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने उज्बेकिस्तान पर 19-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उसने इंडोनेशिया को 17-1 से और फिर थाईलैंड को 20-1 से हराया। जापान के खिलाफ भारतीय टीम ने लालरेम्सियामी के फील्ड गोल की बदौलत पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार हमले किए लेकिन जापान की रक्षापंक्ति ने भी अच्छा खेल दिखाया। जापान को भी मौके मिले थे लेकिन वह भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में असफल रहा।

पेनल्टी कॉर्नर को लेकर लापरवाही हुई उजागर
भारत पेनल्टी कॉर्नर को लेकर थोड़ा लापरवाह रहा। उसने पहले हाफ में मिले पांच पेनल्टी कॉर्नर में से केवल एक का ही फायदा उठाया। उस पर भी उसने रिबाउंड से गोल किया। पहले हाफ के आखिरी दो मिनट में भारत ने तेजी से तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिनमें से आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के शुरुआती शॉट को जापानी गोलकीपर ने बचा दिया लेकिन रिबाउंड पर इशिका ने गोल कर दिया। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अपनी लय को बरकरार रखा और तीसरे क्वार्टर के छठे मिनट में नवनीत के गोल से अपनी बढ़त को मजबूत कर दिया। नवनीत ने शानदार स्टिकवर्क का इस्तेमाल करते हुए बेहतरीन शॉट लगाकर गोल किया।
जापानी टीम को भारतीय हाफ में प्रवेश करने में काफी संघर्ष करना पड़ा और जब वे ऐसा करने में कामयाब भी हुए, तो भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में असफल रहे। जापान ने हालांकि चौथे क्वार्टर में अच्छा प्रदर्शन किया। इस क्वार्टर के शुरू होने के तुरंत बाद ही कोबायाकावा ने सर्कल के शीर्ष से एक शानदार शॉट लगाकर गोल किया, जिसे अनुभवी भारतीय गोलकीपर सविता रोकने में नाकाम रहीं। भारत को 50वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसने इस मौके को गंवा दिया। जापान को भी अंतिम हूटर बजने से चार मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत उसे बचाने में सफल रहा।