फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   cwg 2022 india vs england men’s hockey result commonwealth games hockey score news in hindi

India vs England Hockey: भारत-इंग्लैंड मैच 4-4 से ड्रॉ, टीम इंडिया 3-0 की बढ़त बनाने के बाद भी नहीं जीती

Mon, 01 Aug 2022 10:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Mon, 01 Aug 2022 10:18 PM IST
सार

इंग्लैंड ने अंतिम दो क्वार्टर में चार गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। भारत ने अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया था। अब तीसरे मैच में तीन अगस्त को उसका मुकाबला कनाडा से होगा।

विज्ञापन
cwg 2022 india vs england men’s hockey result commonwealth games hockey score news in hindi
राष्ट्रमंडल खेल 2022 हॉकी लाइव : भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष हॉकी में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 4-4 की बराबरी पर छूटा। पूल-बी के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया जीतते-जीतते रह गई। उसने एक समय 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन इंग्लैंड ने आखिरी दो क्वार्टर में शानदार वापसी की और चार गोल दागे। भारत अंतिम दो क्वार्टर में सिर्फ एक ही गोल कर सका। इस तरह मैच बराबरी पर छूटा। भारत ने अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया था। अब तीसरे मैच में तीन अगस्त को उसका मुकाबला कनाडा से होगा।
विज्ञापन


भारत के लिए पहला गोल ललित उपाध्याय ने किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने दूसरा और तीसरा गोल किया। भारत के लिए चौथा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। इंग्लैंड के लिए पहला गोल लियाम एंसेल ने किया। निकोलस बेंडुराक ने टीम का दूसरा और चौथा गोल किया। वहीं, फिलिप रोपर ने तीसरा गोल दागा।
विज्ञापन


चौथा क्वार्टर: इंग्लैंड ने की धमाकेदार वापसी
भारत के लिए चौथा गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने 46वें मिनट में गोल दागा। यह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में उनका चौथा गोल है। हरमनप्रीत के गोल के तुरंत बाद इंग्लैंड ने धमाकेदार वापसी की। उसने अगले ही मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। इंग्लैंड के लिए निकोलस बेंडुराक ने 47वें मिनट में गोल किया। टीम के लिए तीसरा गोल फिलिप रोपर ने 50वें मिनट में किया। टीम का चौथा गोल निकोलस बांडुरक ने 53वें मिनट में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा क्वार्टर: इंग्लैंड ने दागा पहला गोल
इंग्लैंड के लिए पहला गोल लियान एंसेल ने 42वें मिनट में किया। राष्ट्रमंडल खेलों में एंसेल का यह छठा गोल है।

दूसरा क्वार्टर: भारत की बढ़त 3-0 हुई
भारत के लिए तीसरा गोल दूसरे क्वार्टर में आया। मंदीप सिंह ने 22वें मिनट में यह गोल किया। उनका मैच में यह दूसरा गोल है। दो क्वार्टर के बाद भारत का स्कोर 3-0 रहा।

पहला क्वार्टर: भारत 2-0 से आगे रहा
भारत का पहला पेनल्टी कॉर्नर तीसरे मिनट में मिला। भारत को इस पर सफलता मिली। हरमनप्रीत सिंह के ड्रैगफ्लिक पर ललित उपाध्याय ने शानदार गोल किया। ललित ने ही यह पेनल्टी कॉर्नर बनवाया था और उन्होंने ही गोल कर भारत को मैच में आगे किया। इंग्लैंड को चौथे मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत ने गोल नहीं होने दिया। भारत को चौथे और सातवें मिनट में दो और  पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उस पर टीम इंडिया गोल नहीं कर सकी। मंदीप सिंह ने 13वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। पहले क्वार्टर के समाप्त होने पर भारत 2-0 से आगे रहा।

भारत की शुरुआती प्लेइंग-11: मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), श्रीजेश (गोलकीपर), अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, अभिषेक, ललित कुमार उपाध्याय।


घाना के खिलाफ भारत ने रचा था इतिहास
घाना के खिलाफ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। इससे पहले 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो को 10-1 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में बारबाडोस को 20-1 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed