{"_id":"ad2b9a82-7da8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"conflicts-in-south-africa-for-pistoriys-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टोरियस की जमानत पर द. अफ्रीका में एतराज","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पिस्टोरियस की जमानत पर द. अफ्रीका में एतराज
जोहांसबर्ग/एजेंसी
Updated Sat, 23 Feb 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में सत्तारूढ़ पार्टी अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) की महिला शाखा 'वूमेंस लीग ऑफ साउथ अफ्रीका' ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप झेल रहे ऑस्कर पिस्टोरियस को अदालत के जमानत दिए जाने का विरोध किया है। महिला शाखा की प्रवक्ता जैक्वी मोफोकोंग ने कहा, 'हम अपने देश के कानून के प्रति प्रतिबद्ध है लेकिन हम यह जानकार बेहद निराश है कि इस देश में महिलाओं की हत्याएं की जा रहीं हैं।'
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट डेस्मंड नायर ने इस विश्व प्रसिद्ध विकलांग एथलीट को एक सप्ताह तक चले बहुचर्चित मुकदमे में 10 लाख रैंड (113000 डॉलर) के मुचलके पर जमानत दे दी थी और मुकदमे की सुनवाई चार जून तक के लिए स्थगित कर दी थी। अदालत ने पिस्टोरियस को अपने हथियार और पासपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था साथ ही उसे अपने घर और मामले के सभी गवाहों से दूर रहने, पुलिस स्टेशन में सप्ताह में दो बार रिपोर्ट करने और शराब नहीं पीने का आदेश दिया।
विज्ञापन