फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Compound archer 17 year old Aditi Swami won gold medal in Archery World Championship 2023

Archery World Championship: अदिति स्वामी ने विश्व चैंपियनशिप में किया कमाल, 17 साल की उम्र में बनीं चैंपियन

Sat, 05 Aug 2023 06:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 05 Aug 2023 06:33 PM IST
सार

सतारा की युवा तीरंदाज अदिती ने जुलाई में लिमरिक में आयोजित यूथ चैंपियनशिप में अंडर-18 खिताब जीतकर पहले ही तीरंदाजी की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी। अब उन्होंने सीनियर स्तर पर जीत हासिल कर अपने नाम एक और शानदार उपलब्धि जोड़ ली है।

विज्ञापन
Compound archer 17 year old Aditi Swami won gold medal in Archery World Championship 2023
स्वर्ण पदक जीतने के बाद अदिती स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की 17 वर्षीय प्रतिभाशाली तीरंदाज अदिति स्वामी ने शनिवार (पांच अगस्त) को बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अदिति ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में कमाल करते हुए खिताब जीत लिया। जूनियर विश्व खिताब हासिल करने के दो महीने से भी कम समय के बाद इस युवा तीरंदाज ने सीनियर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप को जीत लिया। अदिति ने कंपाउंड महिला एकल वर्ग में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया और फाइनल में मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


सतारा की युवा तीरंदाज ने जुलाई में लिमरिक में आयोजित यूथ चैंपियनशिप में अंडर-18 खिताब जीतकर पहले ही तीरंदाजी की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी। अब उन्होंने सीनियर स्तर पर जीत हासिल कर अपने नाम एक और शानदार उपलब्धि जोड़ ली है। रोमांचक फाइनल मैच में अदिति ने धैर्य और कौशल का प्रदर्शन करते हुए संभावित 150 अंकों में से 149 का लगभग सटीक स्कोर बनाया। उन्होंने 16वीं वरीयता प्राप्त एंड्रिया बेसेरा को हराया, जिन्होंने पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन सारा लोपेज को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

 


अदिती ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा
अदिति ने मैच में शुरुआती बढ़त हासिल की और पहले राउंड में अपने पहले तीन तीरों को केंद्र (एक्स) के करीब लगाकर एक अंक की बढ़त ले ली। उनकी सटीकता पूरी मैच के दौरान जारी रही और वह पहले चार राउंड में अपनी बढ़त को तीन अंकों तक बढ़ाने में सफल रहीं। उनकी जीत उनके युवा करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और तीरंदाजी की दुनिया में एक उभरते सितारे के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई है।
 

टीम इवेंट में भी मिला था स्वर्ण
इससे पहले अदिति स्वामी ने ज्योति सुरेखा और परणीत कौर के साथ मिलकर शुक्रवार को पहली बार कंपाउंड तीरंदाजी में विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। भारतीय तिकड़ी ने टीम इवेंट के फाइनल में मैक्सिको को 235-229 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed