फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Wrestler Vinesh Phogat wins Gold medal in Birmingham CWG

CWG 2022: विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता लगातार तीसरा स्वर्ण, नॉर्डिक सिस्टम से हासिल की जीत

Sat, 06 Aug 2022 11:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 Aug 2022 11:23 PM IST
सार

Vinesh Phogat Wins Gold In Commonwealth Games: महिला कुश्ती के 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में विनेश का पहला मैच कनाडा की समांथा स्टीवर्ट से था। विनेश ने यह मैच सिर्फ 36 सेकेंड में पिनफॉल से जीत लिया था। दूसरा मैच भारतीय पहलवान ने पॉइंट्स से और तीसरा मैच पिनफॉल से जीता। 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Wrestler Vinesh Phogat wins Gold medal in Birmingham CWG
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती के 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने नॉर्डिक सिस्टम से जीत हासिल की और स्वर्ण पर कब्जा जमाया। नॉर्डिक सिस्टम में फाइनल नहीं खेला गया, बल्कि विनेश ने अपने स्वर्ण तक के सफर में इस भारवर्ग में खेल रहे बाकी तीन पहलवानों को हराकर शीर्ष पर जगह बनाई। 
विज्ञापन

विनेश का यह राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने 2014 में कुश्ती के 48 किलोग्राम भारवर्ग और 2018 में 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। यह 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारत का पांचवां स्वर्ण है। इससे पहले बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया और रवि दहिया स्वर्ण जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है नॉर्डिक सिस्टम

विनेश ने नॉर्डिक सिस्टम से स्वर्ण जीता है। पहले जानते हैं कि नॉर्डिक सिस्टम क्या है। नॉर्डिक सिस्टम क्रिकेट के राउंड रोबिन फॉर्मेट की तरह है। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हर टीम को विपक्षी टीम के खिलाफ एक-एक मैच खेलना होता है। नॉर्डिक सिस्टम में हर पहलवान को अपने भारवर्ग के दूसरे पहलवान के खिलाफ खेलना होता है। इसमें सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले पहलवानों को उस आधार पर रैंकिंग दी जाती है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले पहलवान को पहला स्थान मिलता है। अगर सभी मैच के बाद दो खिलाड़ी समान अंक पर होते हैं तो उनके बीच मैच कराकर विजेता घोषित किया जाता है। यह सिस्टम तब लागू किया जाता है जब किसी भारवर्ग में पांच से कम प्रतिद्वंदी भाग ले रहे होते हैं। इस प्रणाली में सिर्फ एक ही ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है।

वहीं, किसी भारवर्ग में छह या उससे ज्यादा पहलवान के खेलने पर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड के तहत मैच खेले जाते हैं। इस तरह के फॉर्मेट में दो ब्रॉन्ज मेडल दिए जाते हैं। साथ ही पहलवानों को कांस्य जीतने के लिए रेपचेज राउंड भी खेलना होता है। यह सब नॉर्डिक सिस्टम में नहीं होता। 

विनेश ने नॉर्डिक सिस्टम से जीते तीनों मैच

महिला कुश्ती के 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में विनेश का पहला मैच कनाडा की समांथा स्टीवर्ट से था। विनेश ने यह मैच सिर्फ 36 सेकेंड में पिनफॉल से जीत लिया था। इसके बाद दूसरे मैच में विनेश ने नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा अडेकुओरोए को 8-0 से हराया।

इस मैच में भारतीय पहलवान ने पॉइंट्स से जीत हासिल की। तीसरे और आखिरी मैच को विनेश ने श्रीलंकाई पहलवान चमोदया केशानी मदुरावलागे को चित या यूं कहें पिनफॉल कर हराया। तीसरे मैच में विनेश ने 2 मिनट 24 सेकेंड में जीत हासिल की।

विनेश फोगाट की उपलब्धियां

राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण के अलावा विनेश 2019 नूर सुल्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य जीता था। वहीं, वह दो बार की एशियन गेम्स पदक विजेता भी रह चुकी हैं। विनेश ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में स्वर्ण और 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में कांस्य जीता था। 

इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप में विनेश सात पदक जीत चुकी हैं। इनमें एक स्वर्ण (2021), तीन रजत (2015, 2017, 2018) और चार कांस्य (2013, 2016, 2019, 2020) जीता है। वह 2013 जोहानिसबर्ग यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed