फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Team doctor's card canceled for Lovlina's coach no doctor among 12 players

Commonwealth Games 2022: लवलीना की कोच के लिए टीम के डॉक्टर का कार्ड रद्द, 12 खिलाड़ियों के बीच एक डॉक्टर नहीं

Wed, 27 Jul 2022 09:42 AM IST
शक्तिराज सिंह हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 09:42 AM IST
सार

लवलीना के ट्वीट के बाद चेफ डि मिशन की ओर से सभी टीमों के मुख्य प्रशिक्षकों की बैठक बुलाई गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि कोई भी खिलाड़ी अब मीडिया से बात नहीं करेगा।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 Team doctor's card canceled for Lovlina's coach no doctor among 12 players
लवलीना और उनकी कोच संध्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना के ट्वीट के बाद मचे हड़कंप के चलते उनकी कोच संध्या गुरुंग को मान्यता कार्ड जारी कर खेल गांव में प्रवेश करा दिया है। वहीं 12 मुक्केबाजों पर इकलौते टीम डॉक्टर करणजीत सिंह का कार्ड रद्द कर उन्हें होटल भेज दिया है। 
विज्ञापन


अब टीम डॉक्टर स्पर्धा के दौरान मुक्केबाजों के साथ नहीं होंगे। टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी जब मुक्केबाज सतीश कुमार को गंभीर चोट लगी थी तब टीम डॉक्टर मुकाबले में नहीं थे। उन्हें उस दौरान भी होटल में रखा गया था। यही नहीं महिला टीम के चीफ कोच भास्कर भट्ट भी संध्या को खेल गांव में कमरा दिलाने के लिए खुद होटल में आ गए। 
विज्ञापन

डॉक्टर को हटाने से मुक्केबाज संकट में
खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद आईओए ने संध्या को मान्यता कार्ड तो उपलब्ध करा दिया लेकिन आयोजकों से वह अतिरिक्त कोटा लेने में सफल नहीं रहे। इसके चलते पूरी टीम को संकट में डाल दिया गया। आयोजकों ने कहा कि किसी का मान्यता कार्ड रद्द होने की स्थिति में ही संध्या को कार्ड जारी किया जा सकता है। इसके बाद डॉक्टर का कार्ड रद्द करने का फैसला लिया गया। बॉक्सिंग जैसे खेल में डॉक्टर का रोल बेहद महत्वपूर्ण है। टोक्यो ओलंपिक में सतीश के साथ घटी घटना के बाद मुक्केबाजी संघ ने हिमाचल प्रदेश के डॉ. करणजीत सिंह को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मुक्केबाजों के साथ किसी तरह की अनहोनी की स्थिति से निपटने के लिए नियुक्त किया। अब मान्यता कार्ड रद्दे होने के बाद डॉक्टर न तो टीम की ट्रेनिंग के दौरान साथ में होंगे और न ही उन्हें मुकाबलों में जाने का मौका मिलेगा।

मीडिया से बात करने पर रोक
सूत्र बताते हैं कि पहले एक महिला कोच की जगह पर संध्या का कार्ड बनाया जाना था लेकिन मुक्केबाजी संघ ने महिला कोच के भी उत्तर-पूर्व राज्य होने की वजह से डॉक्टर का कार्ड रद्द करने की सिफारिश कर दी। सूत्र बताते हैं कि खेल गांव में संध्या को कमरा मुहैया कराने के लिए चीफ कोच भास्कर भट्ट ने खुद त्याग करने का फैसला लिया। उन्होंने किसी तरह के विवादों को जन्म नहीं देने के लिए खुद होटल में शरण ले ली। लवलीना के ट्वीट के बाद चेफ डि मिशन की ओर से सभी टीमों के मुख्य प्रशिक्षकों की बैठक बुलाई गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि कोई भी खिलाड़ी अब मीडिया से बात नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed