फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 indian players send off Updates

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी लॉन्च, बर्मिंघम रवाना होंगे 215 खिलाड़ी

Thu, 07 Jul 2022 03:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी का एलान हो चुका है। इस बार 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी बर्मिंघम अपना जलवा दिखाएंगे और देश को पदक दिलाने की कोशिश करेंगे। 
 

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022 indian players send off Updates
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जर्सी लॉन्च के दौरान अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेल 2022 की शुरुआत 28 जुलाई से होनी है। इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के 215 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, इन खिलाड़ियों की मदद के लिए 81 सहयोगी स्टाफ (कोच, सहायक कोच, फिजियो, मैनेजर) भी बर्मिंघम के लिए रवाना होंगे। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी जारी हो चुकी है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी लॉन्च की गई। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और खिलाड़ियों की जर्सी का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि इस बार महिला और पुरुष खिलाड़ी बराबर संख्या में कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, अधिकतर खेलों में अभी भी महिला खिलाड़ियों की संख्या कम है, लेकिन महिला क्रिकेट टीम को मौका मिलने की वजह से महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुषों के बराबर हो गई है। 
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022 indian players send off Updates
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी - फोटो : अमर उजाला
महिला क्रिकेट पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा बना है। वहीं, पुरुषों क्रिकेट अभी भी कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं किया गया है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से शुरू होकर आठ अगस्त तक चलेंगे। इंग्लैंड के बर्मिंघम में इन 12 दिनों तक काफी चहल-पहल रहेगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका सहित कई बड़े देश शामिल होंगे। भारत में अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन सिर्फ एक बार किया गया है। 2010 में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और कुल 101 पदक जीतकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस साल भारत ने 38 स्वर्ण पदक जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed