{"_id":"62f3ecad303007264b064cb0","slug":"commonwealth-games-2022-indian-hockey-team-vice-captain-harmanpreet-did-not-forget-defeat-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games: फाइनल में मिली हार को नहीं भूले हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत, कहा- हार को पचाना मुश्किल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Commonwealth Games: फाइनल में मिली हार को नहीं भूले हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत, कहा- हार को पचाना मुश्किल
Wed, 10 Aug 2022 11:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:06 PM IST
सार
हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट में नौ गोल दागे और सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में वेल्स के जेरेथ फर्लोंग के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह (13 नंबर की जर्सी)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को पचाना मुश्किल है लेकिन टीम को आगे बढ़ना होगा। फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से हार गई थी। भारतीय उपकप्तान ने कहा, इतने बड़े अंतर से मिली हार को पचाना मुश्किल है।
हरमनप्रीत ने कहा, ''पूरी टीम इस प्रदर्शन से निराश है लेकिन इस कड़वी हार को भुलाकर आगे बढ़ना जरूरी है। इन खेलों से हमने कई सबक लिए हैं, जिन पर काम करना होगा। हम दो सप्ताह बाद शिविर में लौटने पर हर मैच का आकलन करेंगे और नए सिरे से शुरूआत करेंगे।'' मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ''हम ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम का ऊर्जा और लय में मुकाबला नहीं कर सके।''
हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट में नौ गोल दागे और सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में वेल्स के जेरेथ फर्लोंग के बाद दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि निजी तौर पर मेरे लिए ये खेल अच्छे रहे। कोरोना महामारी के बाद पहली बार हम इतने दर्शकों के सामने खेल रहे थे और काफी भारतीय भी मैच देखने के लिए आए थे।
विज्ञापन
हरमनप्रीत ने कहा, ''मेरी पत्नी भी बर्मिंघम आई थीं और पहली बार मुझे किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए स्टेडियम में उसने देखा। यह राष्ट्रमंडल खेलों में मेरा पहला पदक है तो मेरे लिए ये खेल खास थे।'' भारतीय टीम अब अक्तूबर में एफआईएच प्रो लीग खेलेगी।