फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022: Indian hockey team announced for Commonwealth Games, Manpreet Singh named Captain Harmanpreet Singh Vice Captain

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, ओलंपिक पदक दिलाने वाले मनप्रीत को टीम की कमान

Mon, 20 Jun 2022 08:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jun 2022 08:06 PM IST
सार

एफआईएच प्रो लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। टोक्यो ओलंपिक में भी हरमनप्रीत उपकप्तान थे।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: Indian hockey team announced for Commonwealth Games, Manpreet Singh named Captain Harmanpreet Singh Vice Captain
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। खेल के लिए कप्तान के रूप में मनप्रीत सिंह की वापसी हुई है, जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान चुना गया है।
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने बर्मिंघम खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक के क्वालिफायर हांगझोउ एशियाई खेलों के बीच कम समय के कारण शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दूसरे दर्जे की टीम भेजने का फैसला किया था। कोविड के कारण एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया गया जिसके बाद हॉकी इंडिया ने 28 जुलाई से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए मजबूत टीम चुनने का फैसला किया। भारतीय टीम को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। भारत 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने प्रो लीग में की थी कप्तानी
पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुवाई मनप्रीत ने की थी। वह अमित रोहिदास की जगह लेंगे। अमित ने बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में भारत की कप्तानी की।

वहीं, उपकप्तान बनाए गए हरमनप्रीत एफआईएच हॉकी प्रो लीग में सर्वाधिक 18 गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे हैं। दो बार की पूर्व रजत पदक विजेता भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन

श्रीजेश और कृष्ण भी टीम में
टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और चोट के बाद वापसी कर रहे कृष्ण बहादुर पाठक को शामिल किया गया है। रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह पर होगी। मिडफील्ड में मनप्रीत, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा को जगह मिली है।

चार खिलाड़ी टीम में नहीं
गोलकीपर सूरज करकेरा, फारवर्ड शिलानंद लाकड़ा और सुखजीत सिंह एफआईएच प्रो लीग में टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें यहां शामिल नहीं किया गया है। वहीं ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह चोट के कारण टीम में नहीं हैं। भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए परखी हुई टीम चुनी है। इन खिलाड़ियों को शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है।

भारत की 18 सदस्यीय टीम -
  • गोलकीपर : पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक
  • डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह
  • मिडफिल्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा
  • फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक

राष्ट्रमंडल में भारत के होने वाले मैच
  • 31 जुलाई : भारत बनाम घाना
  • 01 अगस्त : भारत बनाम इंग्लैंड
  • 03 अगस्त : भारत बनाम कनाडा
  • 04 अगस्त : भारत बनाम वेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed